T20 Match Records: रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराया। इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना डाला है, जो कोई भी खिलाड़ी अपनी पूरी लाइफ में नहीं चाहता है।

T20 World Cup 2026 Most Ducks Records: रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में एक नहीं तीन-तीन बेहद रोमांचक मुकाबले हुए। पहले मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया। दूसरे मैच में इंग्लैंड को नेपाल से कड़ी टक्कर मिली, लेकिन टीम ने आखिरी ओवर में 4 रन की मामूली जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराकर वर्ल्ड कप का शानदार आगाज किया। इस दौरान श्रीलंका के कप्तान ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो शायद ही कोई बल्लेबाज अपने करियर में चाहता है। वह टी-20 में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बनें। आइए जानते हैं टी20 में सबसे ज्यादा बाद डक होने वाले टॉप-3 बैट्समैन कौन-कौन हैं...

दासुन शनाका (श्रीलंका): 16 बार शून्य पर आउट

दासुन शनाका ने रविवार को श्रीलंका और आयरलैंड के बीच मैच में 19वें ओवर की 5वीं गेंद पर बैरी मैकार्थी के हाथों कैच आउट होकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। अब उन्होंने टी-20 में कुल 113 पारियों में 16 बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड बनाया है।

जैपी बिमेनिमाना (रवांडा): 15 बार शून्य पर आउट

रवांडा के तेज गेंदबाजों के खिलाफ खेलते हुए जैपी बिमेनिमाना 62 पारियों में 15 बार डक हो चुके हैं। यह रिकॉर्ड दासुन शनाका से केवल 1 बार कम है। कल के पहले तक यह रिकॉर्ड उन्हीं के नाम था।

पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड): 14 बार शून्य पर आउट

आयरलैंड के बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने 158 पारियों में 14 बार शून्य पर आउट होकर तीसरे नंबर पर जगह बनाई। वह टी-20 खेलने वाले ऐसे तीसरे बैटर हैं, जो सबसे ज्यादा पार जीरो पर पवेलियन लौट चुके हैं।

कल मैच कौन जीता?

रविवार, 8 फरवरी 2026 को टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे दिन आखिरी मैच श्रीलंका और आयरलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। इसमें आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। कुसल मेंडिस ने 43 गेंदों में 56 और कमिंडु मेंडिस ने 19 गेंदों में 44 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। जवाब में आयरलैंड की टीम 143 रन ही बना सकी और श्रीलंका ने 20 रन से जीत दर्ज की।

इसे भी पढ़ें- Who Won Yesterday’s Cricket Match, SL Vs IRE T20 Match Result: कल का मैच कौन जीता? जानें T20 World Cup Day 2 का पूरा रिजल्ट

इसे भी पढ़ें-IND vs USA मैच में बने 5 भयानक रिकॉर्ड, 4 में सूर्यकुमार यादव का नाम...!