IND vs USA मैच में बने 5 भयानक रिकॉर्ड, 4 में सूर्यकुमार यादव का नाम...!
IND vs USA T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और यूएसए के बीच शनिवार को रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 34 रनों से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में कुल 5 भयानक रिकॉर्ड बनाए गए हैं, जिसकी चर्चा लगातार हो रही है।

सूर्यकुमार यादव सबसे ज्यादा 'मैन ऑफ द मैच'
टीम इंडिया के लिए पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने कमाल कर दिया। पहले ही मैच में अपने देश के लिए 49 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के मारे हैं। उन्होंने उस समय ऐसा करके दिखाया, जब टीम काफी मुश्किल में फंसी हुई थी। 76 रन पर 6 बल्लेबाज वापस लौट चुके थे, लेकिन उन्होंने टीम का साथ नहीं छोड़ा और धमाल मचाया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसी के साथ टी20i में सबसे ज्यादा (17 बार) प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी बने हैं।
टी20 वर्ल्ड कप भारत की नौवीं जीत
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया ने अमेरिका को 34 रनों से रौंद दिया और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार नौवीं जीत हासिल कर ली, जिसके चलते वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम अब भारत बन गया है। 2007 से लेकर अभी तक कोई भी टीम 9 बार जीत दर्ज नहीं की है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी टीमों के लिए भी मात्र सपना रहा है।
टी20 वर्ल्ड कप में सूर्या की कप्तानी पारी
यूएसए के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 84* रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने एक सफल कप्तान का परिचय दिया। वो टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं। नंबर वन पर वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल का नाम आता है, जिन्होंने 2009 टी20 वर्ल्ड कप में द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 88 रन बनाए थे।
टी20 वर्ल्ड कप में सूर्या का बड़ा स्कोर
सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने में सफल हुए हैं। इससे पहले उन्होंने 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 68 रनों की पारी खेली थी। पर्थ के मैदान पर सूर्या ने कमाल की बल्लेबाजी की थी और टीम इंडिया को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला था। अब वो 84* रन बनाकर अपना रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं और आगे निकल गए हैं।
कप्तान सूर्या के 1000 रन पूरे
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बतौर कप्तान उनके 1 हजार से ज्यादा रन इस फॉर्मेट में हो चुके हैं। वो चौथे भारतीय कप्तान बने हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 1905 रन बनाए। दूसरे नंबर पर विराट कोहली 1570 और तीसरे पर एमएस धोनी 1112 रन बनाए हैं।