- Home
- Sports
- Cricket
- T20 World Cup Semi Finals: सेमीफाइनल का किंग कौन? भारत किस नंबर पर, जानकर चौंक जाएंगे!
T20 World Cup Semi Finals: सेमीफाइनल का किंग कौन? भारत किस नंबर पर, जानकर चौंक जाएंगे!
T20 WC Semi Final Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच चरम पर है। सेमीफाइनल में 4 टीमों की एंट्री हो चुकी है। रविवार को वेस्टइंडीज को हरा इंडिया भी जगह पक्की कर चुका है। आइए जानते हैं इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल खेलने वाली टीम कौन है?

T20 वर्ल्ड कप में कौन-कौन सी टीमें सेमीफाइनल में पहुंची?
रविवार को भारत ने वेस्टइंडीज पर धमाकेदार जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई। आखिरी सुपर-8 मैच में भारत को 196 रन का टारगेट मिला, जिसे टीम ने 19.2 ओवर में ही हासिल कर लिया और 5 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में जीत के हीरो संजू सैमसन (Sanju Samson) रहे। उन्होंने नाबाद 97 रन बनाए और रनचेज करते हुए भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने का नया रिकॉर्ड बना दिया। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) का पुराना रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। भारत से पहले साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें पहुंच चुकी है।
T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगा भारत?
4 मार्च को कोलकाता के ईडेन गार्डेंस (Eden Gardens) में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। वहीं, 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े (Wankhede Stadium) में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत होगी। फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा।
T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल सबसे ज्यादा खेलने वाली पहली टीम
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली पहली टीम भारत की है, जिसने 6 बार वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में एंट्री की है। टीम इंडिया 2007, 2014, 2016, 2022, 2024 में सेमीफाइनल खेल चुकी है और 2026 में खेलने जा रही है।
T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल सबसे ज्यादा खेलने वाली दूसरी टीम
इस लिस्ट में इंग्लैंड का नाम भी शामिल है, जो भारत के बराबर ही 6 बार सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। इंग्लिश टीम 2010, 2016, 2021, 2022, 2024 और 2026 में सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी है।
T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल सबसे ज्यादा खेलने वाली तीसरी टीम
इस फेहरिस्त में पाकिस्तान की टीम भी शामिल है, जो इस बार फिलहाल टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सकी। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भी 6 बार टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला है। वह 2007, 2009, 2010, 2012, 2021 और 2022 में क्वालीफाई कर चुकी है।
