IND vs WI सुपर-8 मुकाबले में भारत ने 195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की। संजू सैमसन ने 97 रन की शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में एंट्री कर ली।

IND vs WI T20 World Cup Super 8 Result: टीम इंडिया ने रविवार 1 मार्च को खेले गए अपने आखिरी सुपर-8 मुकाबले में वेस्ट इंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वेस्टइंडीज की टीम ने 4 विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में संजू सैमसन की धुआंधार 97 रनों की पारी की बदौलत भारत ने 199 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। शानदार बल्लेबाजरी के लिए संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

वेस्टइंडीज से रोस्टन चेज ने बनाए सबसे ज्यादा रन

ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने सबसे ज्यादा 40 रन की पारी खेली। उनके अलावा जेसन होल्डर ने नाबाद 37 रन बनाए। बाकी बल्लेबाजों में कप्तान शाई होप ने 32, शिमरन हेटमायर ने 27 और रोमैन पावेल ने नाबाद 34 रन की अहम पारी खेली। भारतीय गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लेकर टीम को शुरुआती सफलता दिलाई। इसके अलावा हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिला। 

Scroll to load tweet…

भारत की डगमगाती शुरुआत, टॉप ऑर्डर जल्दी आउट

196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन 10-10 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 27 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों में 18 रन जोड़े।

संजू सैमसन की जिम्मेदार पारी और अहम साझेदारियां

हालांकि, एक छोर से संजू सैमसन ने पारी को संभाले रखा। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ 35 गेंदों पर 58 रन की साझेदारी की, जिससे भारतीय पारी को मजबूती मिली।इसके बाद सैमसन ने तिलक वर्मा के साथ 42 रन, हार्दिक पंड्या के साथ 38 रन और शिवम दुबे के साथ नाबाद 20 रन की साझेदारी की। आखिर में सैमसन ने रोमारियो शेफर्ड की पहली गेंद पर छक्का और दूसरी पर चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी।

डेथ ओवरों में वेस्टइंडीज की जोरदार वापसी

एक समय 15 ओवर में कैरेबियाई टीम का स्कोर 125/4 था। लेकिन आखिरी 5 ओवरों में टीम ने 70 रन जोड़कर स्कोर को 195 तक पहुंचाया। रोवमन पॉवेल और जेसन होल्डर ने 5वें विकेट के लिए 35 गेंदों पर नाबाद 76 रन की अहम साझेदारी की। इससे पहले कप्तान शाई होप और रोस्टन चेज ने 53 गेंदों पर 68 रन जोड़े थे। भारत का मुकाबला अब 5 मार्च को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा।