MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • T20I World Cup 2026 Free Streaming: फ्री में टी20 वर्ल्ड कप के सारे मुकाबले कहां देखे सकते हैं?

T20I World Cup 2026 Free Streaming: फ्री में टी20 वर्ल्ड कप के सारे मुकाबले कहां देखे सकते हैं?

T20 World Cup 2026 Live Streaming: आईसीसी टी20I वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। भारत-पाकिस्तान सहित दुनिया के कुल 20 टीमों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। इस टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण के बारे में बताएंगे। 

2 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Jan 31 2026, 02:46 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज
Image Credit : Getty

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज

विश्व क्रिकेट का महाकुंभ एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है, जहां दुनिया की 20 टीमों के बीच घमासान देखने को मिलेगी। 7 फरवरी से इसका आगाज हो जाएगा। वहीं, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कई वॉर्म अप मुकाबले भी खेले जाएंगे। टीम इंडिया का मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ होगा। ऐसे में फैंस के दिमाग में अब एक सवाल उठना शुरू हो चुका है, कि इसका लाइव प्रसारण कहां होगा?

25
टी20 वर्ल्ड कप 2026 लाइव प्रसारण
Image Credit : Getty

टी20 वर्ल्ड कप 2026 लाइव प्रसारण

यदि आपके दिमाग में यह सवाल चल रहा है, कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सारे मुकाबले को लाइव कहां देखें, तो इसके लिए हैरान होने की कोई जरूरत नहीं है। हम आपको बता दें, कि इस टूर्नामेंट के लिए ब्रॉडकास्टिंग राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। यानी की भारतीय टीम सहित सभी टीमों के बीच होने वाले मैचों का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देख पाएंगे। टीम इंडिया के मुकाबले में हिंदी और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में इसका आनंद ले पाएंगे।

35
टी20 वर्ल्ड कप 2026 फ्री में कहां देखें?
Image Credit : Getty

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फ्री में कहां देखें?

इसके अलावा आपके मन में एक और प्रश्न उठ रहा होगा, कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लाइव फ्री में कहां देखें? इसका जवाब हम आपको बता दें, कि यह व्यवस्था सभी दर्शकों के लिए नहीं की गई है। हां, आप कम पैसों में इसे देख सकते हैं। यदि आपके पास जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है, तो आपको देखने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। हालांकि, 349 रुपए का सस्ता प्लान (जो जियो सिम पर मोबाइल रिचार्ज) लेकर एक महीना आसानी से देख पाएंगे।

45
फ्री में कौन लोग देख सकते हैं?
Image Credit : Getty

फ्री में कौन लोग देख सकते हैं?

वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का लाइव प्रसारण फ्री में भी देख सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए है, जिनके घर में डीडी फ्री डिश लगा हुआ है। यदि आपके यहां भी फ्री डिश सेटअप बॉक्स है, तो डीडी स्पोर्ट्स पर इसका आनंद ले सकते हैं। उसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। हां, सिर्फ टीवी वालों के लिए ही यह व्यवस्था होगी। इसके अलावा टीम इंडिया के मुकाबले ही फ्री डिश पर आएंगे। अन्य टीमों के मुकाबले नहीं देख सकते हैं।

55
भारत बनाम पाकिस्तान
Image Credit : Getty

भारत बनाम पाकिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा। श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबले का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगा। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया पूरी तरह से पड़ोसी मुल्क का सामना करने के लिए तैयार है। तीसरी बार भारत को ट्रॉफी जीतने का मौका मिला है।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार
T20 वर्ल्ड कप

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
U-19 World Cup Winner (1988-2026): 38 साल में कौन कितने बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Recommended image2
Ind vs Eng: भारत अंडर-19 में छठी बार वर्ल्ड चैम्पियन, वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़े फिरंगी
Recommended image3
वैभव सूर्यवंशी ने 1 मैच में बना डाले 5 भयानक रिकॉर्ड, जीवन में नहीं देखी होगी ऐसी खूंखार बल्लेबाजी
Recommended image4
U19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने बनाया रनों का पहाड़, वैभव के साथ इन 5 क्रिकेटर्स ने किया धुंआ-धुंआ
Recommended image5
गौतम गंभीर का चहेता T20 वर्ल्ड कप से बाहर! टीम इंडिया को बहुत बड़ा झटका?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved