- Home
- Sports
- Cricket
- India vs Pakistan T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान का मैच होगा या नहीं? जानिए लेटेस्ट अपडेट्स
India vs Pakistan T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान का मैच होगा या नहीं? जानिए लेटेस्ट अपडेट्स
India-Pakistan T20 World Cup 2026 Latest Update:पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अगले 24 घंटे में यह साफ कर सकता है कि वो टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ ग्रुप मैच खेलेगा या नहीं। लाहौर में ICC अधिकारियों साथ लंबी मीटिंग के बाद फैसला जल्दी आ सकता है।

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर लाहौर में लंबी मीटिंग
भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर लाहौर में लंबी मीटिंग हुई। बैठक लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुई और पांच घंटे से ज्यादा चली। इसमें PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी, ICC के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट अमिनुल इस्लाम मौजूद थे।
सरकार की सलाह लेगी पीसीबी
ICC चाहता है कि टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच अधर में न रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, PCB अब पाकिस्तान की संघीय सरकार से भी सलाह लेगा। अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं, क्योंकि बोर्ड को राजनीतिक दिशा और क्रिकेट की सबसे बड़ी राइवलरी के प्रभाव दोनों को सोचकर फैसला करना है।
भारत-पाक क्रिकेट विवाद का कारण
इस विवाद का कारण PCB का 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ ग्रुप मैच छोड़ने का फैसला है। यह घोषणा 2 फरवरी को की गई थी। यह कदम खेल और राजनीतिक चर्चा दोनों को गर्मा गया और ICC को तुरंत बीच-बचाव के लिए बैठक करनी पड़ी। बैठक में बांग्लादेश की मौजूदगी ने माहौल को और अहम बना दिया। BCB के प्रेसिडेंट अमिनुल इस्लाम की मौजूदगी ने दिखाया कि पाकिस्तान और बांग्लादेश ICC की मदद से समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों बोर्ड्स ने इस दौरान अपनी स्थिति में समझौता कर लिया।
इंडिया vs पाकिस्तान मैच ICC क्यों चाहता है?
इंडिया और पाकिस्तान (India vs Pakistan) मैच सिर्फ क्रिकेट का मैच नहीं है, यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट इवेंट है। इस मैच में दुनियाभर से सबसे ज्यादा दर्शक जुड़ते हैं। ब्रॉडकास्ट राइट्स और स्पॉन्सरशिप से सबसे ज्यादा पैसे इसी मैच से आते हैं। यह मैच टूर्नामेंट के लिए सबसे बड़ा रेवेन्यू ड्राइवर है। अगर पाकिस्तान मैच से पीछे हटता है तो ICC के पूरे ब्रॉडकास्ट पैकेज का मूल्य घट जाएगा और बाकी टूर्नामेंट की कमाई पर भी असर पड़ेगा।
PCB 24 घंटे में क्या तय कर सकता है?
वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है। दो दिन का मैच भी खत्म हो चुका है। आज वर्ल्ड कप का तीसरा दिन है। 15 फरवरी को दोनों टीमों का मैच भी प्रस्तावित है। ऐसे में अगले 24 घंटे यह तय करेंगे कि क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता मैदान में दिखेगी या टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच अनदेखा रहेगा।

