India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को हुए वर्ल्ड कप के धमाकेदार मुकाबले में भारतीय टीम के प्लेयर संजू सैमसन ने धमाकेदार परफॉर्मेंस थी, उनकी इस परफॉर्मेंस के मुरीद मोहम्मद कैफ भी हो गए हैं। 

Mohammad Kaif Praise Sanju Samson Performance: T20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे धमाकेदार मुकाबला रविवार 1 मार्च को हुआ, जिसमें वेस्टइंडीज की टीम ने 196 रनों का लक्ष्य भारत को दिया। लेकिन भारत की ओर से पूरे वर्ल्ड कप में पानी पिलाते रहे खिलाड़ी ने इस मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और टीम को इस मुश्किल परिस्थिति से निकाल कर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कराया। जी हां, हम बात कर रहे हैं भारतीय स्टार प्लेयर संजू सैमसन की जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रनों की पारी खेली। उनकी इस ताबड़तोड़ पारी के मुरीद एक्स इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी हो गए और उनके लिए उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया, आइए आपको दिखाते हैं...

संजू सैमसन को लेकर क्या बोले मोहम्मद कैफ

फेसबुक पर मोहम्मद कैफ ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप के इतिहास में 195 रनों का के आज तक कभी नहीं हुआ है। 160+ रन बने हैं, लेकिन वहां विराट कोहली थे। अब संजू सैमसन के बल्ले से वह काम हुआ, जो इतिहास में कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इस मैच में ऐसा शख्स ने कमाल किया, जो पूरे वर्ल्ड कप में पानी पिला रहा था, ड्रॉप था, बाहर बैठा हुआ था। भला हो साउथ अफ्रीका टीम का जिन्होंने उन्हें बुरी तरह से हराया, तो हमको लगा भैया हमें हमारे टॉप 8 में 6 बाएं हाथ के बल्लेबाज होने चाहिए। संजू को मौका मिलना चाहिए, मजबूरी में उनको लाया गया। उसके बाद ये ऐतिहासिक पारी आई। जहां पर इंडिया अब पहुंच गया है सेमीफाइनल में। उनकी जो जर्नी थी आसान नहीं है। 2015 में संजू सैमसन का डेब्यू हुआ था 60 मैच अब तक उन्होंने खेले हैं। कभी अंदर, कभी बाहर, कभी नंबर 6 पर खिला रहे हैं, कभी 5 पर खिला रहे, कभी ओपन का मौका मिला। ये 11 साल की जर्नी है, जो इतिहास लिखा गया यह बंदा हकदार है, डिजर्व करता है, क्योंकि बहुत ज्यादा अप एंड डाउन लाइफ में आए। मुश्किल आई, यह मौका मिला और उन्होंने अपने एक्सपीरियंस का इस्तेमाल करके प्रेशर को झेल आसानी से चौके छक्के हर ओवर में लगाए और बिना किसी टेंशन के उन्होंने इस बड़े रन चेज को पूरा किया। बस उन्हें मौके की तलाश थी और उन्हें ये मौका वर्ल्ड कप में मिला। सोशल मीडिया पर मोहम्मद कैफ का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

और पढ़ें- Sanju Samson: इसी दिन का इंतजार था, मैच के बाद भावुक हुए संजू सैमसन, विराट-रोहित के लिए कही 1 बड़ी बात

संजू सैमसन की धुआंधार पारी

वेस्टइंडीज के खिलाफ 1 मार्च को खेले गए मैच की बात की जाए तो वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम में 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमें संजू सैमसन ने नाबाद 97 रनों की पारी के खेली। उन्होंने केवल 50 गेंद में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से ये रन चेज पूरा किया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।