Sanju Samson 97 vs West Indies: T20 World Cup 2026 के भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच में संजू सैमसन ने 97* रन बनाकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया। उनकी इस धुआंधार पारी पर पाकिस्तानी फैंस का ‘मजा आ गया’ वाला रिएक्शन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Pakistan reaction on Sanju Samson: आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 से भले ही पाकिस्तान की टीम बाहर हो गई है, लेकिन उनका पूरा ध्यान भारत की परफॉर्मेंस पर है। 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में संजू सैमसन ने धुआंधार पारी के खेली और नाबाद 97 रन बनाए। उनकी इस परफॉर्मेंस को देखकर पाकिस्तानियों का भी जोरदार रिएक्शन वायरल हो रहा है। वो कह रहे हैं कि मजा आ गया संजू की परफॉर्मेंस देखकर, आइए आपको दिखाते हैं ये वायरल वीडियो...
संजू सैमसन की परफॉर्मेंस देख पाकिस्तानियों को आया मजा
फेसबुक पर Kiran Khan नाम से बने पेज पर पाकिस्तानी मीडिया का एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में एक एंकर पूछती है कि मैच देखा? इतना बड़ा टारगेट इंडिया ने कैसे चेंज किया? जिस पर यs शख्स बोलते हुए दिख रहे हैं कि मजा आ गया... संजू सैमसन कमाल के प्लेयर हैं। वो इतने डीसेंट इंसान है, लेकिन इंडिया में उन्हें वेटेज नहीं मिलती। वेस्टइंडीज के खिलाफ पावर प्ले में 40+ के ऊपर उनके दो विकेट गिर गए थे। इंडिया हमेशा ईशान किशन और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों को टीम में रखती है, जबकि संजू सैमसन उनकी लिस्ट में भी नहीं थे। लेकिन वो बहुत ही कूल इंसान है। आईपीएल की कैप्टंसी से लेकर आज की परफॉर्मेंस तक संजू सैमसन ने शानदार इनिंग खेली। उन्होंने ये भी कहा कि संजू सैमसन ने रिस्क फ्री गेम खेला। हमारी टीम तो वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है, लेकिन संजू सैमसन को देखना बहुत मजेदार था। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
संजू सैमसन ने किया सबसे बड़ा रन चेज
वेस्टइंडीज और भारत के बीच 1 मार्च, रविवार को हुए T20 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम पूरी तरह से प्रेशर में थी। ये मैच उसके लिए करो या मरो का था। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने स्कोर बोर्ड पर 196 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे भेदना एक समय बहुत मुश्किल लग रहा था, क्योंकि पावर प्ले में ही भारत के दो विकेट गिर गए थे। ऐसे समय संजू सैमसन ने एकदम कूल माइंड से खेलना शुरू किया। 10 का रन रेट होने के बावजूद उन्होंने 50 गेंद में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 97 रन बनाए और मैच का रुख पलट दिया। भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाकर यह मैच जीता और सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई किया। अब संजू की इस पारी के मुरीद न केवल भारतीय खिलाड़ी और फैंस बल्कि पाकिस्तान के लोग भी हो रहे हैं।
