सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन ने सानिया चंडोक के साथ 5 मार्च को 7 फेरे लिए। इस समारोह में क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। दोनों की सगाई पिछले साल अगस्त के महीने में हुई थी।
Arjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन तेंडुलकर और सानिया चंदोक गुरुवार 5 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए। इस खास शादी समारोह में खेल जगत और बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। शादी के बाद अर्जुन और सानिया मीडिया के सामने आए और फोटोग्राफर्स के लिए तस्वीरें भी खिंचवाईं। इसके बाद तेंडुलकर फैमिली ने भी मीडिया के सामने पोज दिए। सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि बेटे की शादी को लेकर बेहद खुश दिखाई दिए। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है। वहीं अर्जुन की बहन सारा तेंडुलकर पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

कब हुई अर्जुन तेंडुलकर-सानिया चंडोक की सगाई
अर्जुन-सानिया की सगाई पिछले साल यानी अगस्त 2025 में हुई थी। अर्जुन, जिन्हें हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड किया गया था, भारतीय घरेलू क्रिकेट सर्किट में रेगुलर हैं। सानिया एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं और एक जाने-माने बैकग्राउंड से आती हैं। वह मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं और कहा जाता है कि वह काफी समय से तेंदुलकर के करीबी लोगों में से एक हैं।

अर्जुन तेंडुलकर का क्रिकेट करियर
अर्जुन ने घरेलू क्रिकेट में एक अलग जगह बनाई है। मुंबई में अपने शुरुआती दिनों से गोवा के लिए एक जरूरी बॉलिंग ऑलराउंडर बनने तक, अर्जुन ने 2022 में गोवा के लिए रणजी ट्रॉफी में शतक बनाकर शानदार डेब्यू किया और अपने पिता के अपने पहले फर्स्ट-क्लास मैच में शतक लगाने के कारनामे की बराबरी की। अर्जुन इस आईपीएल में LSG की जर्सी पहनकर खेलते नजर आएंगे।

सचिन की बेटी ने लूटी महफिल
भाई अर्जुन तेंडुलकर की शादी में सचिन की बेटी सारा तेंडुलकर छाई रहीं। पिंक कलर की साड़ी में सजी-धजी सारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।


