सार

IPL 2025: रोहित शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लाजवाब अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके अलावा वो अब 6000 भी बना लिए हैं और एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

 

Rohit Sharma 6000 runs: आईपीएल 2025 के शुरुआती कुछ मुकाबले में बल्ले से फ्लॉप चल रहे हिटमैन रोहित शर्मा अब अपने पुराने लय में वापस आ चुके हैं। पिछले 4 मैचों में उनके बल्ले से 3 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में भी उन्होंने 53 रनों की लाजवाब पारी खेली और मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत दिलाई। उनकी सूझबूझ पारी के चलते टीम को मजबूत स्टार्ट मिला और स्कोरबोर्ड पर 217 रनों का विशाल टोटल लगा दिया। इसके अलावा रोहित ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

मुंबई इंडियंस के लिए 5 आईपीएल खिताब जीतकर पहले ही कीर्तिमान रच चुके रोहित अब एक नया रिकॉर्ड अपने खाते में लिख लिया है। वो अब 6000 रन बनाने वाले पहले MI के बल्लेबाज बने हैं। इतना ही नहीं वो अब तक के टी20 क्रिकेट में इस मुकाम तक पहुंचने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं। रोहित से पहले कोई यहां तक पहुंच पाया है, तो उनके ही साथी विराट कोहली का नाम आता है। किंग कोहली ने टी20 क्रिकेट में 8871 रन बनाए हैं। अब हिटमैन उनके साथ इस सूची में शामिल हुए हैं।

टी20 में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा बनाने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली: 8871 (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
  • रोहित शर्मा: 6024 (मुंबई इंडियंस)
  • जेम्स विंस: 5939 (हैंपशायर)
  • सुरेश रैना: 5528 (चेन्नई सुपर किंग्स)
  • एमएस धोनी: 5269 (चेन्नई सुपर किंग्स)

मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा का IPL करियर

रोहित शर्मा ने अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिए कुल 231 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6024 रन उनके नाम दर्ज हैं। हालांकि इसमें चैंपियंस लीग भी शामिल है। रोहित ने इस दौरान अपने बल्ले से 2 सेंचुरी और 39 हाफ सेंचुरी भी जड़ी है। रोहित मुंबई के लिए पहले ऐसे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

इतिहास रचने से पहले रोहित को मिला था जीवनदान

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा को एक मौका भी मिला। जिसके चलते वह यह रिकॉर्ड एक मैच पहले अपने नाम कर लिया। दरअसल, रोहित को फजलहक फारूकी ki गेंद पर ऑनफील्ड अंपायर ने LBW आउट दे दिया था। उसके बाद रोहित ने अपने साथी रायन रिकल्टन से कुछ देर बातचीत की और 15 सेकंड पूरे होते होते DRS ले लिया। रिव्यू लेने के बाद बॉल ट्रैकिंग में पता चला, कि गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच हुई है। जिसके बाद अंपायर को फैसला बदलना पड़ा और रोहित बच गए। उन्होंने जीवनदान का पूरा लाभ लिया और कमाल की पारी खेली।