Kavya Maran Vs Ananya Birla: स्टाइल के मामले में कौन नंबर-1? देखें- फैशन Face Off
IPL Owners Style Comparison: आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में केवल हैदराबाद और बेंगलुरु की टक्कर ही नहीं बल्कि स्टाइल और पॉपुलैरिटी की दिलचस्प टक्कर देखने को भी मिलेगी। ये टक्कर SRH की मालकिन काव्या मारन और RCB की नई ओनर अनन्या बिड़ला के बीच है...

आईपीएल 2026 का फैशन फेस ऑफ
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। इस मुकाबले में केवल खिलाड़ियों पर ही नहीं बल्कि मलकिनों पर भी नजर टिकी हुई है। एक तरफ है काव्या मारन और दूसरी तरफ है आरसीबी की लेटेस्ट मालकिन अनन्या बिड़ला। दोनों ही यंग, पावरफुल और स्टाइलिश पर्सनालिटी हैं, लेकिन उनका फैशन सेंस एक दूसरे से काफी अलग है।
कौन हैं काव्या मारन
काव्या मारन सन टीवी नेटवर्क के मालिक कलानिधि मारन की बेटी और आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ है। उनका जन्म 1992 में हुआ। काव्या आईपीएल में अपनी टीम एसआरएच को सपोर्ट करती हुई नजर आती है और जब भी वो मैदान पर आती है कैमरामैन बार-बार उन्हें ही फोकस करते हैं।
कौन हैं अनन्या बिड़ला
अनन्या बिड़ला एक बिजनेस वूमेन, इंटरनेशनल पॉप सिंगर और सोशल वर्कर है, जो आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं। 17 साल की उम्र में ही उन्होंने इंडिपेंडेंट माइक्रोफिन की शुरुआत की और बहुत कम उम्र में सक्सेसफुल वूमेन बनीं।
स्टाइल के मामले में कौन आगे
काव्या मारन का लुक सिंपल, क्लासी और एलीगेंट होता है। आईपीएल के मैच के दौरान वो ज्यादातर मिनिमल मेकअप और स्मार्ट आउटफिट्स पहनी नजर आती है। उनका स्टाइल लेस इस मोर पर बेस्ड है। वो सॉलिड कलर, सटल ज्वेलरी और मिनिमल लुक पसंद करती हैं।
अनन्या बिड़ला का स्टाइल
अनन्या बिड़ला का स्टाइल ज्यादा बोल्ड, मॉडर्न और ग्लैमरस है। वो अक्सर ब्लेजर सूट, ट्रेंडी ड्रेसेस और हाई फैशन लुक्स कैरी करती हैं। उनका स्टाइल कॉरपोरेट और पार्टी दोनों मिक्स है। अनन्या एक्सपेरिमेंट करने से नहीं डरती, वो ब्राइट कलर्स, लूज फिट और ट्रेंडी आउटफिट्स कैरी करती है।
सोशल मीडिया पर कौन किस पर भारी
अनन्या बिड़ला खूब एक्टिव रहती हैं। उन्हें को डेढ़ मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। जिनके लिए वो अपनी बोल्ड और ब्यूटीफुल फोटोज अक्सर शेयर करती रहती हैं।
मैच के दौरान दोनों पर रहेगी नजर
28 मार्च को जब आरसीबी और एसआरएच का मुकाबला होगा, तो जरा सोचिए मैदान में खिलाड़ी एक दूसरे को टक्कर दे रहे होंगे, लेकिन स्टैंड्स में कैमरा टीम कंफ्यूज हो गई की काव्या मारन को दिखाएं या अनन्या बिड़ला को, दोनों के रिएक्शन कैद करना ही अपने आप में एक टफ टास्क बन जाएगा। आईपीएल फैंस को सिर्फ मैच ही नहीं बल्कि स्टाइल, एक्सप्रेशन और ऑफ फील्ड एक्साइटमेंट भी खूब पसंद आता है।