MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IPL 2026 से पहले RCB को डबल झटका, 2 स्टार बॉलर पहले मैच से बाहर

IPL 2026 से पहले RCB को डबल झटका, 2 स्टार बॉलर पहले मैच से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन आज से शुरू हो रहा है. पहले ही मैच में RCB का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. लेकिन इस मुकाबले से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को डबल झटका लगा है।

2 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Mar 28 2026, 10:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
19वें सीजन के IPL की उल्टी गिनती शुरू
Image Credit : Pinterest

19वें सीजन के IPL की उल्टी गिनती शुरू

IPL 2026 का खुमार चढ़ने में बस कुछ ही घंटे बाकी हैं. लेकिन डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को सीजन के पहले ही मैच से पहले बड़ा झटका लगा है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ओपनिंग मैच से पहले टीम का बॉलिंग डिपार्टमेंट मुश्किल में है. दो अहम तेज गेंदबाजों के बाहर होने से कप्तान रजत पाटीदार की टेंशन बढ़ गई है।
26
जोश हेजलवुड पहले मैच से बाहर
Image Credit : Getty

जोश हेजलवुड पहले मैच से बाहर

RCB के बॉलिंग अटैक के सबसे बड़े हथियार जोश हेजलवुड हैं. हेड कोच एंडी फ्लावर ने साफ कर दिया है कि यह ऑस्ट्रेलियाई पेसर टीम से तो जुड़ गया है, लेकिन पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम जैसी बैटिंग फ्रेंडली पिच पर उनकी गैरमौजूदगी RCB के लिए बड़ा नुकसान है. मैनेजमेंट चाहेगा कि वह जल्द टीम में लौटें।

Related Articles

Related image1
RCB vs SRH: IPL 2026 का पहला घमासान, जानें कैसी होगी RCB की प्लेइंग 11 और क्या है टेंशन?
Related image2
हादसे के बाद IPL के लिए तैयार Chinnaswamy Stadium, 3 महीने में KSCA ने बदल दी स्टेडियम की सूरत
36
नुवान तुषारा को अभी तक NOC नहीं मिली
Image Credit : Getty

नुवान तुषारा को अभी तक NOC नहीं मिली

हेजलवुड की गैरमौजूदगी में RCB ने श्रीलंकाई पेसर नुवान तुषारा पर उम्मीदें लगाई थीं, लेकिन वहां भी निराशा हाथ लगी. तुषारा फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं. इतना ही नहीं, उन्हें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) भी नहीं मिला है. इस वजह से वह भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच से बाहर हो गए हैं।
46
क्या जेकब डफी करेंगे IPL डेब्यू?
Image Credit : ANI

क्या जेकब डफी करेंगे IPL डेब्यू?

दो स्टार गेंदबाजों के बाहर होने से कीवी पेसर जेक डफी के IPL डेब्यू की संभावना बढ़ गई है. डफी ने अब तक एक भी IPL मैच नहीं खेला है. उनके साथ मध्य प्रदेश के युवा पेसर मंगेश यादव को भी प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है. RCB ने मंगेश को मिनी ऑक्शन में 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. मंगेश ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पाटीदार की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया था।
56
रजत पाटीदार के सामने बड़ी चुनौती
Image Credit : ANI

रजत पाटीदार के सामने बड़ी चुनौती

डिफेंडिंग चैंपियन RCB के कप्तान के तौर पर रजत पाटीदार के लिए यह पहली बड़ी चुनौती है. टीम में विराट कोहली और फिल साल्ट जैसे स्टार बल्लेबाज तो हैं, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अनुभवहीन गेंदबाजों के साथ सनराइजर्स जैसी मजबूत टीम का सामना कैसे करते हैं. SRH के पास ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जो RCB के बॉलर्स के लिए कड़ी परीक्षा साबित होंगे।
66
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
Image Credit : Getty

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जेक डफी, मंगेश यादव.इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मासनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, कमिंदु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी.इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम मावी

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
आईपीएल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
हादसे के बाद IPL के लिए तैयार Chinnaswamy Stadium, 3 महीने में KSCA ने बदल दी स्टेडियम की सूरत
Recommended image2
Kavya Maran Vs Ananya Birla: स्टाइल के मामले में कौन नंबर-1? देखें- फैशन Face Off
Recommended image3
RCB vs SRH: IPL 2026 का पहला घमासान, जानें कैसी होगी RCB की प्लेइंग 11 और क्या है टेंशन?
Recommended image4
Cheerleaders Salary in IPL: चीयरलीडर्स को हर मैच के कितने पैसे मिलते हैं? कौन सी टीम देती है सबसे ज़्यादा सैलरी?
Recommended image5
IPL 300 Score: क्या इस बार टूटेगी 300 रन की दीवार? ये वजहें बढ़ा रही हैं उम्मीद
Related Stories
Recommended image1
RCB vs SRH: IPL 2026 का पहला घमासान, जानें कैसी होगी RCB की प्लेइंग 11 और क्या है टेंशन?
Recommended image2
हादसे के बाद IPL के लिए तैयार Chinnaswamy Stadium, 3 महीने में KSCA ने बदल दी स्टेडियम की सूरत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved