IPL टीम राजस्थान रॉयल्स बिक गई है। अमेरिकी बिजनेसमैन कल सोमानी और रॉब वॉल्टन ने इसे रिकॉर्ड 15,000 करोड़ रुपये में खरीदा है। यह 1 बिलियन डॉलर से ज़्यादा में बिकने वाली पहली IPL फ्रेंचाइजी है।
नई दिल्ली: IPL टूर्नामेंट शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं और सभी टीमें तैयारियों में जुटी हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आई है कि राजस्थान रॉयल्स टीम बिक गई है। अमेरिकी बिजनेसमैन कल सोमानी और फ्लिपकार्ट के मालिक, वॉलमार्ट के संस्थापक रॉब वॉल्टन ने मिलकर राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी को खरीद लिया है। यह सौदा पूरे 15,000 करोड़ रुपए में हुआ है, जो एक नया रिकॉर्ड है। यह पहली बार है जब कोई IPL टीम 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा में बिकी है।
फ्रेंचाइजी खरीदने वाले सोमानी कौन हैं?
कल सोमानी, जिनका अमेरिका में लाखों करोड़ का कारोबार है, ने रॉब वॉल्टन के साथ मिलकर यह टीम खरीदी है। सोमानी ने 2023 में राजस्थान रॉयल्स में एक छोटी हिस्सेदारी खरीदकर IPL में एंट्री की थी। अब उन्होंने टीम का बड़ा हिस्सा खरीद लिया है।
फ्रेंचाइजी की बोली में टाइम्स ग्रुप ने कल सोमानी और रॉब वॉल्टन को कड़ी टक्कर दी थी। अब राजस्थान रॉयल्स में कल सोमानी ग्रुप और रॉब वॉल्टन की 100 फीसदी हिस्सेदारी हो गई है। भारतीय मूल के कल सोमानी अमेरिका के एक बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं। उन्हें गोल्फ में गहरी दिलचस्पी है। उन्होंने गोल्फ के दिग्गज टाइगर वुड्स के साथ मिलकर मोटर सिटी गोल्फ क्लब भी शुरू किया है। अब IPL के जरिए वो क्रिकेट में भी एक नई पारी शुरू कर रहे हैं।
IPL 2026 के बाद पूरी होगी डील
यह पूरी डील IPL 2026 टूर्नामेंट के खत्म होने तक पूरी होगी। फिलहाल, टीम मौजूदा फ्रेंचाइजी के तहत ही खेलेगी। अगले 2 महीनों में सौदे की कानूनी प्रक्रिया और पैसों का ट्रांसफर पूरा किया जाएगा। IPL 2026 के बाद टीम का मालिकाना हक पूरी तरह से नए मालिकों के पास चला जाएगा।

