सार

Punjab Kings vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2025 के 30वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने हैं। ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला एक बार फिर से नहीं चला है। मुश्किल परिस्थिति में सिंगल डिजिट स्कोर करके आउट हुए हैं।

 

IPL 2025, PBKS vs KKR 30 Match: पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2025 का 30वां मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजों ने शुरुआत तो अच्छी की और 3.2 ओवर में 39 रन ठोक दिए। उसके बाद KKR ने पंजाब की पारी का पहला विकेट 39 पर गिरा दिया। पहला विकेट गिरते ही एक के बाद एक बल्लेबाज ढेर होने शुरू हुए और 74 पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। ऐसे में एक बार फिर सबकी नजरें ग्लेन मैक्सवेल पर थी। लगातार बल्ले से फ्लॉप चल रहे मैक्सवेल से बड़ी पारी की उम्मीद थी। उन्होंने जवाब में पंजाब फ्रेंचाइजी को एक बार फिर से 440 वोल्ट का झटका दे दिया।

लगातार बल्ले से फ्लॉप हो रहे हैं पंजाब के ग्लेन मैक्सवेल

दरअसल, पिछली 4 पारियों से लगातार फ्लॉप चल रहे ग्लेन मैक्सवेल मुश्किल परिस्थिति में पंजाब के लिए बल्लेबाजी करने आए। पूरा स्टेडियम उनके नाम का शोर मचा रहा था, कमेंटेटर भी उनकी तारीफों के पुल बांधने में लगे थे। लेकिन, उन्होंने एक बार फिर से टीम के साथ-साथ पूरे पंजाबी फैंस के साथ धोखा कर दिया। 9.1 ओवर में वरुण चक्रवर्ती की लाजवाब गेंद पर वो चारों खाने चित हो गए। वरुण चौथे स्टंप के पास गूगली डाली, जिसे बिग शो पढ़ने में फेल हो गए और गेंद सीधे ऑफ स्टंप पर जाकर लग गई। इस तरह मैक्सवेल की पारी एक बार फिर केवल 7 रन पर सिमट गई। अब ऐसी स्थिति में उन्होंने फ्रेंचाइजी को भी भारी चिंता में डाल दिया।

IPL 2025 मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने लगाया था दांव

ग्लेन मैक्सवेल को आईपीएल 2025 ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले सीजन में वो RCB के लिए खेल रहे थे और उसमें भी निराशजनक प्रदर्शन किया था। जिसके बाद बेंगलुरु ने उन्हें रिलीज कर दिया। लेकिन पंजाब ने भरोसा जताते हुए टीम में उनकी फिर से वापसी करवाई। उन्होंने रिजल्ट के नाम पर अब तक 5 मैचों में केवल 41 रन बनाए हैं। उनकी पिछली 5 पारियां 0, 30, 1, 3 और 7 रनों का रहा है। गेंदबाजी में भी मैक्सवेल ने केवल 3 विकेट लिए हैं। ऐसे में उनके प्रदर्शन से पंजाब का खेमा काफी निराश होगा। सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्लॉप हुई पंजाब टीम

पंजाब और कोलकाता के बीच खेले जा रहे मुकाबले की बात करें, तो पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 15.3 ओवर में 111 रन पर पूरी टीम ऑलआउट हो गई। टीम के लिए सबसे ज्यादा प्रभसिमरन सिंह ने 30 रन बनाए। उनके अलावा शशांक सिंह 18, जेवियर बार्टलेट 11 और नेहाल वढेरा ने 10 रनों का योगदान दिया। वहीं, 6 बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर पर सिमट गए। कोलकाता की गेंदबाजी में हर्षित राणा ने कहर बरपाते हुए 3 विकेट झटके। वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण को 2-2 सफलता मिली, जबकि बैभव अरोरा और एनरिक नोर्किया को 1-1 सफलता मिली।