19 अप्रैल 2026 को IPL का 29वां मुकाबला LSG vs PBKS के बीच खेला जाएगा। पंजाब किंग्स जहां अब तक एक भी मैच नहीं हारी है, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स जीत की लय खो चुकी है। ऐसे में LSG जहां आज कमबैक की कोशिश करेगी, वहीं PBKS अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी।
LSG vs PBKS Live Streaming Details: आईपीएल 2026 में आज सुपर संडे है, जिसका दूसरा मैच पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मौजूदा सीजन का छठा मुकाबला है। पंजाब ने जहां 5 में से 4 मैच जीते हैं और एक बारिश के चलते रद्द हुआ था, वहीं लखनऊ ने भी इतने ही मैच खेलकर सिर्फ 2 जीत दर्ज की हैं। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए आज का मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। अगर आप इस मैच का एक भी लम्हा मिस नहीं करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कहां और कैसे देखें।
LSG vs PBKS लाइव कैसे देखें: TV और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग
Lucknow Super Giants (LSG) और Punjab Kings (PBKS) के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले को फैंस कई प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकते हैं, ताकि मैच का कोई भी अहम पल मिस न हो।
TV पर लाइव प्रसारण: Star Sports Network
टीवी पर मैच देखने वाले दर्शकों के लिए इस मुकाबले का सीधा प्रसारण Star Sports Network पर किया जाएगा। यहां दर्शकों को हाई-क्वालिटी ब्रॉडकास्ट के साथ पूरा मैच देखने का शानदार अनुभव मिलेगा।
ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग: मोबाइल और वेबसाइट पर
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। यहां फैंस को कई भाषाओं में कमेंट्री सुनने का विकल्प मिलेगा, जैसे- हिंदी, इंग्लिश, भोजपुरी और तमिल। इससे दर्शक अपनी पसंद की भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं।
LSG vs PBKS मैच डिटेल्स: तारीख, समय और मैदान
- तारीख: रविवार, 19 अप्रैल 2026
- टॉस का समय: शाम 7:00 बजे
- मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 बजे
- मैदान: महाराजा यादविन्द्र सिंह स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
PBKS vs LSG हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक मुकाबला काफी बराबरी का रहा है।
कुल मैच: 6
PBKS जीती: 3
LSG जीती: 3
पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे, और दोनों में PBKS ने जीत हासिल की थी। इस मैदान पर दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प बन जाता है।
लखनऊ सुपर जायंट्स (संभावित प्लेइंग-11)
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडन मारक्रम, मिचेल मार्श, , निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव और मोहम्मद शमी।
पंजाब किंग्स (संभावित प्लेइंग-11)
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।


