Salman Ali Agha Viral Video: पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ मैच में तो अपनी फजीहत कार्रवाई ही, उसके बाद कप्तान सलमान आगा ने ऐसी अंग्रेजी बोली जिसे सुनकर आप भी हंसी से लोटपोट हो जाएंगे...

Salman Agha Post Match Presentation Video: 15 फरवरी 2026, रविवार को T20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ। इस मैच में भारतीय टीम ने 61 रनों से शानदार जीत दर्ज की और पाकिस्तान को एक बार फिर धूल चटाई। मैच के बाद जहां भारतीय खिलाड़ी फुल कॉन्फिडेंस और जोश में नजर आए, तो पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा की बोलती ही बंद हो गई। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने अंग्रेजी में जो जवाब दिए वो सुनकर आप भी हंसी से लोटपोट हो जाएंगे।

कहना क्या चाहते हो भाई...

एक्स पर @K_D_Scorpio बने नाम से हैंडल पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में मैच प्रेजेंटर उनसे मैच की स्टैटिसटिक्स के बारे में पूछते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके जवाब में पहले तो वो लड़खड़ा कर बोलने लगे। इसके बाद टूटी फूटी इंग्लिश में उन्होंने जो जवाब दिया वो किसी को भी समझ नहीं आया। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग खुद को हंसने से रोक नहीं पा रहे हैं। नेटीजंस भी इस पर कमेंट कर रहे हैं RIP इंग्लिश। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि फिर करवा ली ना अपनी बेइज्जती…

Scroll to load tweet…

और पढ़ें- 'नफरत है बाबर आजम से' टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया से हारने पर रो रहा पाकिस्तान- देखें मजेदार रिएक्शन

मैच में भी नहीं चल पाकिस्तानी कप्तान का बल्ला

पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा भारत के खिलाफ मैच में भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और केवल चार रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने इस मैच में पाकिस्तान को 176 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन पाकिस्तान टीम इस लक्ष्य को पार करने में पूरी तरह से फेल रही और 18 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर केवल 114 रन ही बनाए। जिसके चलते पाकिस्तान को एक बार फिर खूब ट्रोल किया जा रहा है। खुद पाकिस्तानी फैंस अपनी ही टीम को बेइज्जत करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। बता दें कि मैच से पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने खूब दावे किए थे कि उनकी तैयारी पूरी है और वो अभिषेक शर्मा को खेलते देखना चाहते हैं, ताकि टक्कर बराबरी की मिले। लेकिन ये टक्कर तो उन्हें ही भारी पड़ गई, क्योंकि वो केवल चार रन ही बना पाए।