टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और इंग्लैंड का अहम मुकाबला 24 फरवरी को पल्लेकेले में खेला जाएगा। जानें पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल, टॉस टाइम और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11। सेमीफाइनल की रेस में दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद जरूरी।
PAK vs ENG Pitch Report and Weather Condition: टी-20 वर्ल्ड कप में मंगलवार 24 फरवरी को इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस मैच पर सभी की निगाहें रहेंगी। सुपर-8 स्टेज में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच पहले ही बारिश से धुल चुका है, जिसके बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक शेयर करना पड़ा। ऐसे में सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए दोनों ही टीमें इस मैच में जी-जान लगा देंगी।
Toss Update: पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का फैसला
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। बता दें कि इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच अब तक 31 टी-20 मैच हुए हैं, जिनमें इंग्लैंड को 20 और पाकिस्तान को सिर्फ 9 मैचों में जीत मिली है। 1 मैच टाई और 1 का बिना रिजल्ट खत्म हुआ है।
Weather Condition: पल्लेकेले स्टेडियम में कैसा रहेगा मौसम?
न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच बारिश की वजह से धुल जाने के बाद, पाकिस्तान इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगा। उम्मीद है कि इस बार इंद्रदेव मेहरबान रहेंगे और मैच पूरा हो पाएगा। AccuWeather के अनुसार, रात में, बारिश की संभावना बेहद कम यानी सिर्फ 2% रहेगी, वहीं बादल 12 परसेंट रहने की उम्मीद है। हल्की हवाओं के साथ तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहने का अनुमान है।
Pitch Report: कैसी रहेगी पल्लेकेले स्टेडियम की पिच?
यह मैच एक नई पिच पर खेला जाएगा। माना जा रहा है कि बैटिंग के लिए यह पिच रविवार को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच इस्तेमाल की गई पिच से बेहतर होने की उम्मीद है। इंग्लैंड के कप्तान ब्रुक के मुताबिक पिछले मैच की पिच में भी हमें कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन वो थोड़ी धीमी थी। वहीं, फॉर्म में चल रहे पाकिस्तानी ओपनर फरहान साहिबजादा के मुताबिक, हमने श्रीलंका-इंग्लैंड के मैच में देखा कि गेंद ग्रिप कर रही थी और इंग्लैंड स्पिन के खिलाफ संघर्ष कर रहा था। श्रीलंका के पास एक या दो स्पिनर हैं लेकिन हमारे पास कुल 5 (नवाज, सैम, अबरार, उस्मान, शादाब ) हैं, इसलिए हम इंग्लैंड को ऐसी पिच पर कड़ी टक्कर देंगे जो अच्छी दिख रही है और ग्रिप करेगी।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11
सलमान अली आगा (कप्तान), उस्मान खान (विकेटकीपर), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, फखर जमान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11
हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद।


