Lungi Ngidi Injury Latest Update: IPL 2026 में शनिवार को कैच लेते समय सिर के बल गिरने से लुंगी एनगिडी को चोटें आईं। उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। जानें अस्पताल से ताजा अपडेट क्या आया है और अब एनगिडी की चोट कैसी है? पूरी रिपोर्ट और हेल्थ अपडेट यहां पढ़ें।
Lungi Ngidi Hospital Discharge News: IPL 2026 में शनिवार को खेले गए दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के मैच से एक ऐसी खबर आई जिसने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें बढ़ा दीं। मैच के दौरान दिल्ली के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी एक कैच लेते समय चोटिल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाना पड़ा। जानिए अब एनगिडी की हालत कैसी है और वे कब तक मैदान पर लौट सकते हैं...
लुंगी एनगिडी को चोट कैसे लगी?
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब की पारी के दौरान जब प्रियांश आर्या ने हवा में कैच उछाला, तो लुंगी एनगिडी उसे लपकने के लिए दौड़े। लेकिन गेंद की रफ्तार और दिशा को समझने में थोड़ी चूक हुई। कैच पकड़ने की कोशिश में एनगिडी का संतुलन बिगड़ा और वह बहुत बुरी तरह सिर के बल जमीन पर जा गिरे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एनगिडी जमीन पर ही लेट गए। फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और करीब 15 मिनट तक खेल रुका रहा। जब एनगिडी को उठने में दिक्कत हुई और उन्होंने सिर और गर्दन में तेज दर्द की शिकायत की, तो मेडिकल स्टाफ ने कोई रिस्क नहीं लिया। उन्हें तुरंत गर्दन पर 'नेक ब्रेस' लगाया गया और एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
लुंगी एनगिडी की चोट अब कैसी है?
मैदान पर एम्बुलेंस देखकर जो डर फैल गया था, वह अब राहत में बदल गया है। डॉक्टरों की टीम ने एनगिडी की जांच की है और ताजा अपडेट यह है कि लुंगी एनगिडी अब पूरी तरह स्थिर (Stable) हैं। उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी (Discharge) मिलने वाली है। शुरुआती जांच में कोई बहुत गंभीर बात सामने नहीं आई है, जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी राहत है।
दिल्ली vs पंजाब मैच में चोट के बाद एनगिडी का 'कनकशन सब्स्टीट्यूट' कौन बना?
मैदान पर चोट लगने के बाद एनगिडी खेल जारी नहीं रख सके। उनकी जगह दिल्ली कैपिटल्स ने विपराज निगम को कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर टीम में शामिल किया। दिल्ली की कड़कड़ाती गर्मी और उमस के बीच यह हादसा खिलाड़ियों के लिए मानसिक रूप से काफी भारी रहा।
DC vs PBKS मैच का हाल
इस मैच में दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने नाबाद 152 रनों की पारी खेली, जो किसी भी भारतीय द्वारा आईपीएल में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। नीतीश राणा (91 रन) के साथ उनकी 220 रनों की साझेदारी की बदौलत दिल्ली ने 264 रनों का पहाड़ खड़ा किया था, लेकिन पंजाब किंग्स ने वो कर दिखाया जो आज तक टी20 क्रिकेट में नहीं हुआ। पंजाब ने इस विशाल लक्ष्य को हासिल कर दुनिया का सबसे बड़ा रन चेज पूरा किया और दिल्ली को 6 विकेट से हरा दिया।


