CSK vs KKR IPL Yesterday Match Result: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।

CSK vs KKR Match Results: आईपीएल 2026 का 22वां मुकाबला मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR 20 ओवर में 160 रन ही बना सकी। इस तरह चेन्नई ने ये मुकाबला 32 रन से जीत लिया। 21 रन देकर 3 विकेट चटकाने वाले नूर अहमद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

CSK की पारी: संजू और ब्रेविस ने संभाला मोर्चा

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए CSK की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान गायकवाड़ एक बार फिर 7 रन बनाकर सस्ते में चलते बने। इसके बाद संजू सैमसन ने पारी को संभाला और 32 गेंद में 48 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके साथ आयुष म्हात्रे ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 17 गेंदों में 38 रन बनाए। मिडिल ऑर्डर में डेवाल्ड ब्रेविस और सरफराज के बीच शानदार अर्धशतकीय साझेदारी हुई। सरफराज 23 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ब्रेविस ने 41 रनों की पारी खेली। इन पारियों के दम पर CSK ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए।

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 15 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

KKR की खराब शुरुआत, टीम लड़खड़ाई

193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ही ओवर में फिन एलन आउट हो गए। इसके बाद सुनील नरेन ने 24 रन बनाए, लेकिन वह भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। अजिंक्य रहाणे ने 28 रन बनाए, लेकिन उन्हें नूर अहमद ने आउट कर दिया।

कैमरन ग्रीन का फ्लॉप शो जारी

IPL 2026 के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी कैमरन ग्रीन एक बार फिर फ्लॉप रहे। ग्रीन नूर की पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। बता दें कि ग्रीन ने अब तक 5 मैचों में महज 56 रन बनाए हैं। उनके बाद रिंकू सिंह से टीम को बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन वह भी 12 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए।

रमनदीप और पॉवेल की कोशिश नाकाम

मिडिल ऑर्डर में रमनदीप और पॉवेल ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की। लेकिन उनकी यह कोशिश जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रही। KKR की पूरी टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी और मैच 32 रनों से हार गई।

KKR की लगातार हार, CSK की फॉर्म मजबूत

इस हार के साथ KKR अब भी टूर्नामेंट में जीत का खाता नहीं खोल पाई है और संघर्ष कर रही है। वहीं CSK लगातार दूसरी जीत के साथ बेहतरीन लय में नजर आ रही है। इस हार के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स पॉइंट टेबल में 1 अंक के साथ सबसे नीचे यानी दसवें नंबर पर है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स लगातार दो मैच जीतकर 4 अंकों के साथ अब 8वें नंबर पर पहुंच गई है। नंबर-1 की पोजिशन पर राजस्थान रॉयल्स है, जिसके 5 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक हैं।