अभिषेक शर्मा लगातार शून्य पर आउट हो रहे हैं, जिससे उनकी जमकर आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर फैंस मांग कर रहे हैं कि उनकी जगह राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम में मौका दिया जाए।

हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म जारी है। सोमवार को उप्पल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मैच में अभिषेक एक बार फिर निराश कर गए। वह मैच में अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए। यह इस साल टी20 फॉर्मेट में सातवीं बार था जब अभिषेक शून्य पर आउट हुए।

पहली गेंद से ही आक्रामक खेलने की उनकी आदत इस बार भी उन पर भारी पड़ गई। जोफ्रा आर्चर की एक शॉर्ट डिलीवरी पर उन्होंने गैर-जरूरी शॉट खेलने की कोशिश की और थर्ड मैन पर रवि बिश्नोई को एक आसान सा कैच थमा बैठे। पिछले तीन मैचों में यह दूसरी बार है जब वह बिना कोई रन बनाए आउट हुए हैं। इससे पहले 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में भी वह तीन बार शून्य पर आउट हुए थे।

अभिषेक शर्मा की लगातार नाकामियों के बीच सोशल मीडिया पर राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने की मांग जोर पकड़ रही है। देखें कुछ पोस्ट्स...

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

फैंस वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि वैभव जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों को भी आसानी से खेलते हैं। फैंस का मानना है कि अभिषेक हर गेंद पर हमला करने की कोशिश करते हैं, जबकि सूर्यवंशी को पता है कि किस गेंद पर अटैक करना है और किस गेंद को सम्मान देना है।

इस सीजन में अभिषेक शर्मा ने अब तक पांच मैचों में सिर्फ 129 रन बनाए हैं। वहीं, दूसरी तरफ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स की जीत की लय में अहम भूमिका निभा रहे हैं।