RR vs CSK: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराकर राजस्थान ने मैच आसानी से जीत लिया। 128 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने दमदार बल्लेबाजी दिखाई और जीत के साथ सीजन का आगाज किया।
राजस्थान रॉयल्स की कसी हुई गेंदबाजी के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम 127 रन पर सिमट गई। मुश्किल हालात में जेमी ओवरटन ने 43 रन की जुझारू पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन उनकी पारी रन आउट के साथ खत्म हो गई। दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे और बड़ी साझेदारी नहीं बन पाई, जिसके चलते सीएसके बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। अब राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 128 रन का लक्ष्य है।
आईपीएल के 19वें सीजन में आज एक दिलचस्प मुकाबला खेला जा रहा है। Indian Premier League 2026 के तीसरे मैच में Rajasthan Royals और Chennai Super Kings आमने-सामने हैं। गुवाहाटी के Barsapara Cricket Stadium में खेले जा रहे इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। टीम के लिए क्रीज पर विकेटकीपर बल्लेबाज Sanju Samson और कप्तान Ruturaj Gaikwad मौजूद हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस
इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान Riyan Parag ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरना पड़ा। दोनों ही टीमें आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत इस मैच से कर रही हैं, इसलिए यह मुकाबला उनके लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: बाराबंकी में बर्फ बेचने गया था बबलू… पैसे मांगे तो आरोपी बन गया हैवान, सिर काटकर चूल्हे में जलाया!
धोनी के बिना उतरी चेन्नई सुपर किंग्स
इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने सबसे बड़े स्टार MS Dhoni के बिना मैदान में उतरी है। धोनी चोट के कारण शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हैं। सिर्फ धोनी ही नहीं, बल्कि टीम के एक और अहम खिलाड़ी Dewald Brevis भी इस मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में टीम की जिम्मेदारी कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और बाकी बल्लेबाजों पर ज्यादा बढ़ गई है।
पुरानी टीमों के खिलाफ खेल रहे दो बड़े खिलाड़ी
यह मुकाबला इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि दो बड़े खिलाड़ी अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ मैदान में उतर रहे हैं।
पहली कहानी है Sanju Samson की। लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आ रहे हैं। धोनी की गैरमौजूदगी में वह टीम के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
दूसरी तरफ दिग्गज ऑलराउंडर Ravindra Jadeja भी इस मैच में खास चर्चा में हैं। करीब 15 साल तक चेन्नई सुपर किंग्स की सफलता का अहम हिस्सा रहने के बाद जडेजा अब फिर से अपनी पहली टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आ रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11
- वैभव सूर्यवंशी
- यशस्वी जायसवाल
- ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
- रियान पराग (कप्तान)
- शिमरोन हेटमायर
- रवींद्र जडेजा
- जोफ्रा आर्चर
- नंद्रे बर्गर
- संदीप शर्मा
- रवि बिश्नोई
- ब्रिजेश शर्मा
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11
- संजू सैमसन (विकेटकीपर)
- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान)
- आयुष म्हात्रे
- मैट शॉर्ट
- शिवम दुबे
- कार्तिक शर्मा
- जेमी ओवरटन
- नूर अहमद
- मैट हेनरी
- अंशुल कंबोज
- खलील अहमद
यह भी पढ़ें: “होर्मुज खोलो, नहीं तो सब उड़ा देंगे…” डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी
