CSK vs RR Match Preview: आईपीएल 2026 के महामुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी के मैदान पर भिड़ेंगे। हालांकि, फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि धोनी चोट के कारण बाहर हैं। रनों की बारिश की उम्मीद तो है, लेकिन गुवाहाटी के बादलों ने भी टेंशन बढ़ा दी है। जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट।
CSK vs RR Match Pitch Report & Weather Update: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। लेकिन इससे पहले धोनी का बाहर होना और आसमान पर मंडराते काले बादलों ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाले इस मुकाबले में टॉस का रोल भी सबसे अहम होने वाला है। ऐसे में आइए इस महामुकाबले से पहले जानते हैं पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल...
धोनी के बिना उतरेगी चेन्नई
चेन्नई के फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि दिग्गज एमएस धोनी आज मैदान पर नजर नहीं आएंगे। मांसपेशियों में खिंचाव (पिंडली की चोट) की वजह से धोनी के अगले दो हफ्तों तक मैच खेलने पर सस्पेंस है। उनकी गैरमौजूदगी में चेन्नई की कप्तानी और फिनिशिंग टच पर सबकी नजरें टिकी होंगी।
CSK vs RR पिच रिपोर्ट
- गुवाहाटी की पिच आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। यहां की मिट्टी सख्त है, जिससे गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है। यहां बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं। पिछला रिकॉर्ड देखें तो राजस्थान ने यहां 199 रन भी बनाए हैं। इस तरह यह हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है।
- मैच की शुरुआत में नई गेंद स्विंग कर सकती है। इससे तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है। अगर बादल छाए रहे, तो स्विंग और भी घातक हो सकती है।
- ओस (Dew) का रोल भी काफी अहम रहने वाला है। रात में ओस पड़ने की पूरी संभावना है। ऐसे में दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल होगा, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी (Chasing) चुनना पसंद करेगी।
RR vs CSK: क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल?
गुवाहाटी से आ रही खबर फैंस को थोड़ा परेशान कर सकती है। आज वहां 55-60% बारिश की आशंका है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और उमस भी काफी होगी। अगर इंद्र देव मेहरबान रहे तो पूरे 20-20 ओवर का खेल देखने को मिलेगा, वरना मैच के ओवर कम भी किए जा सकते हैं।
चेन्नई बनाम राजस्थान: किसका पलड़ा भारी?
इतिहास गवाह है कि जब भी ये दोनों टीमें भिड़ती हैं, मुकाबला बराबरी का होता है। दोनों के बीच कुल 32 मैच खेले गए हैं। दोनों ने ही 16-16 मैच जीते हैं। पिछले सीजन गुवाहाटी में राजस्थान ने चेन्नई को मात्र 6 रन से हराया था।
इसे भी पढ़ें-RR vs CSK: धोनी-जडेजा के बिना उतरेंगे चेन्नई के किंग्स, संजू करेंगे विकेटकीपिंग-देखें प्लेइंग 11
इसे भी पढ़ें-Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 30 March 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल
