WPL Prize Money 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला हो गया है, जिसमें RCB ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी ट्रॉफी अपने नाम की। सीरीज जीतने के बाद किसके ऊपर कितनी पैसों की बरसात हुई, आइए जानें...

IPL vs WPL Prize Money Difference: 5 फरवरी 2026, गुरुवार के दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया था। जिसमें आरसीबी ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जीती। इससे पहले आरसीबी ने 2023-24 में ये ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची और चारों बार उसे हार का सामना करना पड़ा। आइए आपको बताते हैं, सीरीज जीतने के बाद आरसीबी को कितनी प्राइज मनी मिली और इंडियन प्रीमियर लीग की प्राइज मनी से ये कितनी कम है...

विमेंस प्रीमियर लीग प्राइज मनी 2026

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 जीतने वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 करोड़ रुपए बतौर प्राइज मनी दी गई है। वहीं, उपविजेता यानी कि दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपए दिया गया है। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सोफी डिवाइन को 5 लाख रुपए मिला। इसके अलावा ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, मोस्ट सिक्सेस, बेस्ट स्ट्राइक रेट वाले प्लेयर को भी 5-5 लाख बतौर प्राइज मनी दिया गया। वहीं, फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रही स्मृति मंधाना को 2.5 लाख रुपए और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन नंदिनी शर्मा को भी 5 लाख रुपए मिला। बीसीसीआई ने भी विमेंस प्रीमियर लीग के लिए 10 करोड़ रुपए प्राइज मनी का अनाउंसमेंट किया है, जिसमें आरसीबी को 6 करोड़ रुपए रनर अप टीम को 3 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

और पढ़ें- RCB vs DC: फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली को हराया, स्मृति-वोल की मैच विनिंग साझेदारी से RCB दूसरी बार चैंपियन

IPL से कितनी कम है WPL की प्राइज मनी

विमेंस प्रीमियर लीग और इंडियन प्रीमियर लीग की प्राइज मनी देखी जाए तो इसके बीच काफी फासला है। आईपीएल जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपए प्राइज मनी दिया जाता है। वहीं, उपविजेता यानी कि रनर अप टीम को 13.5 करोड़ रुपए, क्वालीफायर 2 से बाहर हुई टीम को 7 करोड़ और एलिमिनेटर में हारने वाली टीम को 6.25 करोड़ रुपए की प्राइज मनी दी जाती है। ये विमेंस प्रीमियर लीग से तीन गुना से भी ज्यादा है।

ये भी पढ़ें- Top 10 Most Watched Cricket Matches: 10 सबसे ज्यादा देखे गए क्रिकेट मैच, 6 भारत-पाक के ही

फाइनल में कैसा रहा DC vs RCB का मुकाबला

विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में दिल्ली कैपिटल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। जिसमें जेमिमा रोड्रिग्स ने 57 रनों की पारी खेली। इसके अलावा लौरा वोलवार्ड ने 44 और लिजेल ली ने भी 37 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 19.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें कप्तान स्मृति मंधाना ने 87 रनों की और जॉर्जिया वोल ने 79 रनों की शानदार पारी खेली और 2 बॉल बाकी रहते हुए 6 विकेट से ये मैच और टूर्नामेंट अपने नाम किया।