RCB ने WPL 2026 का खिताब जीत लिया है। टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में 6 विकेट से हराया। स्मृति मंधाना ने 87 और जॉर्जिया वोल ने 79 रन बनाए। दिल्ली लगातार चौथा फाइनल हार गई।
RCB vs DC: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा कर फाइनल मुकाबला जीत लिया है। वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने RCB के सामने 204 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में RCB ने 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
स्मृति मंधाना की कप्तानी पारी
RCB की कप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 87 रन बनाए। हालांकि, वह टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सकीं और मिशेल हेनरी की गेंद पर बोल्ड हो गईं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को नंदनी शर्मा ने आउट किया।
जियोर्जिया वोल ने बनाए शानदार 79 रन
आरसीबी की ओर से जियोर्जिया वोल ने 54 गेंदों पर 79 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 14 चौके लगाए। दिल्ली की ओर से मिन्नू मणि ने अहम सफलता दिलाई। उन्होंने जॉर्जिया वोल को शेफाली वर्मा के हाथों कैच कराया। स्मृति और वोल ने मिलकर 92 गेंदों में 165 रन की अहम साझेदारी की, जिसने RCB की जीत की नींव रखी।
दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी: जेमिमा का अर्धशतक
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्ज ने 37 गेंदों पर 57 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके शामिल थे। इसके अलावा लौरा वोल्वार्ट – 44 रन (नाबाद), शिनेल हेनरी – 35 रन (नाबाद), लिजेल ली – 37 रन, शेफाली वर्मा – 20 रन बनाकर आउट हुईं।
RCB की गेंदबाजी: तीन विकेट और एक रन आउट
RCB की ओर से गेंदबाजी में सयाली साटघरे, नदीन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी ने एक-एक विकेट लिया। इसके अलावा दिल्ली की एक बल्लेबाज रन आउट हुई।
WPL फाइनल: दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
Royal Challengers Bengaluru (RCB)
स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली साटघरे, श्रेयांका पाटिल और लॉरेन बेल।
Delhi Capitals (DC)
जेमिमा रॉड्रिग्ज (कप्तान), शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ट, मरीजन कैप, शिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी और नंदनी शर्मा।


