IND vs SA: ये 6 खिलाड़ी अकेले पलट सकते हैं पूरा मैच, रिकॉर्ड खुद बोल रहे
Ind vs SA Match Top Performers: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 का तीसरा मुकाबला आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद में होने वाले इस मैच में नजर उन 6 खिलाड़ियों पर है, जिनका रिकॉर्ड इशारा कर रहा, कि अगर ये चल गए, तो मैच एकतरफा हो सकता है।

तिलक वर्मा (Tilak Varma)
तिलक वर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 10 टी20 मैचों में 496 रन ठोंक दिए हैं। दो शतक और दो अर्धशतक के साथ उनका स्ट्राइक रेट और कॉन्फिडेंस दोनों हाई है। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कई बार मैच का रुख बदला है। अगर शुरुआती विकेट जल्दी गिरते हैं, तो तिलक का रोल और भी अहम हो जाएगा।
डेविड मिलर (David Miller)
डेविड मिलर का नाम आते ही भारतीय फैंस सतर्क हो जाते हैं। 28 मैचों में उन्होंने 563 रन बनाए हैं। एक शतक और दो फिफ्टी के साथ मिलर ने कई बार आखिरी ओवरों में मैच छीना है। अगर मैच आखिरी पांच ओवरों में पहुंचा, तो मिलर गेमचेंजर साबित हो सकते हैं।
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 406 रन निकले हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। कप्तान होने के नाते उन पर दोहरी जिम्मेदारी है। तेज रन भी बनाने हैं और टीम को बड़े स्कोर तक भी पहुंचाना है। अगर सूर्या की 360 डिग्री बल्लेबाजी चल गई, तो विपक्ष के गेंदबाजों के लिए रात लंबी हो सकती है।
संजू सैमसन (Sanju Samson)
संजू सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 5 टी20 में 252 रन बनाए हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि इन पारियों में 2 शतक भी शामिल हैं। हालांकि, दो बार शून्य पर भी आउट हुए। यानी या तो शतक या सन्नाटा देखने को मिल सकता है। टीम मैनेजमेंट के लिए यह बड़ा फैसला होगा कि क्या उन्हें मौका मिलेगा?
अर्शदीप सिंह और लुंगी एनगिडी
अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने भारत और SA के बीच मुकाबलों में 14 मैचों में 23 विकेट लिए हैं। उनके बाद वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) के 8 मैचों में 22 विकेट हैं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज (Keshav Maharaj) 15 विकेट और लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) ने 9 मैचों में 16 विकेट झटके हैं।

