IND vs ENG Semifinal 2026: भारत और इंग्लैंड के बीच हुए T20 वर्ल्ड कप 2026 सेमी फाइनल मैच में भारतीय टीम ने 7 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया, लेकिन उन्होंने कहा वो नहीं कोई और है हकदार...
Sanju Samson Player of The Match: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन मैच के बाद एक बात ने सबका ध्यान खींचा। दरअसल, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 89 रनों की शानदार पारी के खेली, जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। लेकिन इस अवार्ड को जीतने के बाद उन्होंने जो कहा उसकी काफी चर्चा हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि क्यों संजू ने कहा वो नहीं बल्कि कोई और खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मैच का हकदार है।
भारत बनाम इंग्लैंड मैच के बाद क्या बोले संजू सैमसन
भारत बनाम इंग्लैंड मैच के बाद जब संजू सैमसन से उनकी परफॉर्मेंस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही विनम्रता से जवाब दिया और कहा कि अगर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिलता है, तो वो इसे खुद रखने की वजह किसी और खिलाड़ी को देना चाहेंगे। उन्होंने कहा जसप्रीत बुमराह को जीत का पूरा श्रेय जाता है। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी नहीं की होती तो शायद मैं यहां खड़ा नहीं होता। संजू का ये बयान फैंस का दिल जीत रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि संजू सिर्फ अच्छे खिलाड़ी नहीं बल्कि बहुत ही अच्छे इंसान भी हैं। अपनी परफॉर्मेंस को लेकर संजू सैमसन ने कहा जीत हासिल करके अच्छा लग रहा है। पिछले मैच में मेरी परफॉर्मेंस अच्छी थी और मैंने उसे जारी रखने की कोशिश की। मैंने खुद को थोड़ा टाइम दिया और उसके बाद गेंद बल्ले पर आने लगी। मैं लंबी पारी खेलना चाहता था, हमने कंडीशन को परखा और अच्छा लगा कि हम कामयाब रहे।
और पढ़ें- T20 WC Knockout: कोहली-संजू 89 पर बराबर, वर्ल्ड कप इतिहास में चौथा सबसे बड़ा स्कोर
भारत बनाम इंग्लैंड मैच में संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की परफॉर्मेंस
भारत और इंग्लैंड के बीच हुए मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने गेंद से और संजू ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। संजू सैमसन ने पहली पारी में 42 गेंद में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। जिसके चलते भारत स्कोर बोर्ड पर 253 रन लगा पाया। दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंद से कमाल करके दिखाया। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को सात रनों पर चलता किया। अपने चार ओवर के स्पेल में उन्होंने 33 रन देकर एक विकेट चटकाया और भारत ने 7 रनों से ये मुकाबला अपने नाम किया।
