IND vs WI WPL Yesterday Match Result: भारत बनाम वेस्ट इंडीज टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।

Ind vs WI T20 World Cup Super 8 Match: ICC Men's T20 World Cup के सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। रविवार 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, इस वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का सफर यहीं खत्म हो गया। अब सभी की नजरें भारत के सेमीफाइनल मुकाबले पर टिकी हैं।

वेस्टइंडीज ने दिया 196 रन का लक्ष्य

टीम इंडिया ने टॉस जीत वेस्ट इंडीज को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। विंडीज टीम की शुरुआत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए कप्तान होप और रोस्टन चेज ने 68 रन जोड़े। हालांकि, बीच के ओवरों में टीम थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन आखिर में रोवमैन पावेल और जेसन होल्डर के बीच हुई अच्छी साझेदारी की बदौलत टीम 195 रन तक पहुंच गई। होल्डर ने 37 ओर पावेल ने 34 रन का योगदान दिया।

Scroll to load tweet…

संजू सैमसन के नाबाद 97 रनों ने भारत को दिलाई जीत

196 रन का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। 41 रन तक अभिषेक शर्मा और ईशान किशन दोनों 10-10 रन बनाकर पैवेलियन लौट चुके थे। हालांकि, एक छोर को संजू सैमसन ने संभाले रखा और कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे के साथ अच्छी साझेदारी की। संजू महज 3 रन से अपना शतक चूक गए, लेकिन टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाकर ही मैदान से लौटे।

Scroll to load tweet…

सेमीफाइनल में पहुंचीं 4 टीमें

इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए कुल चार टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं।

  • ग्रुप- 1 से भारत और साउथ अफ्रीका
  • ग्रुप- 2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड

अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने के कारण भारत का मुकाबला दूसरे ग्रुप की टॉपर टीम से होगा। यानी टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी।

Scroll to load tweet…

भारत बनाम इंग्लैंड: कब और कहां होगा मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को खेला जाएगा। यह बड़ा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। वहीं, पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।

कब और कहां होगा फाइनल मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी।