Ind vs Eng Semi Final Preview: भारत-इंग्लैंड ICC टूर्नामेंट में 5वीं बार सेमीफाइनल में भिड़ने जा रहे हैं। इतिहास बताता है कि जब-जब भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया, तब टीम ने फाइनल में खिताब भी जीता है। 2026 में फैंस को फिर से वही उम्मीद है।

India vs England Semi Final History: टी20 वर्ल्ड का दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा। इस कांटे की टक्कर पर हर क्रिकेट फैंस की नजह बनी हुई है। यह पांचवी बार है, जब दोनों टीमें ICC टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं। अब तक दोनों के बीच चार मैच हुए हैं और दोनों ने ही दो-दो मैच अपने नाम किए हैं। लेकिन सबसे खास बात कि जब-जब टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया, फाइनल का खिताब भी अपने नाम किया। तो सवाल कि क्या 2026 में भी यही कहानी दोहराई जाएगी? चलिए एक नजर डालते हैं इतिहास पर और देखते हैं पिछली भिड़ंतों पर...

1983 वर्ल्ड कप: पहला सेमीफाइनल और भारत की जीत

भारत और इंग्लैंड का पहला सेमीफाइनल 1983 में हुआ। उस वक्त भारत ने इंग्लैंड को हराया और फाइनल में वेस्टइंडीज को मात देकर अपना पहला वर्ल्ड कप जीता। यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल था और आज भी याद किया जाता है।

1987 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने पलटा खेल

1987 में एक बार फिर भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने थी। दोनों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला एक बार फिर से हुआ। इस बार इंग्लैंड ने खेल पलट दिया और बाजी अपने नाम कर ली।

2022 टी-20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने मारी जीत

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल फिर से देखने को मिला। इंग्लैंड ने भारत को हराया, लेकिन फाइनल में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस मुकाबले ने दर्शकों को रोमांच और नजदीकी मुकाबलों का मजा दिया।

2024 टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने पलटा इतिहास

2024 में भारत और इंग्लैंड की टीमें फिर से भिड़ीं। इस बार भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना लिया। इसके बाद साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया। तब भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल की उम्मीदें

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और इंग्लैंड तीसरी बार आमने-सामने हैं। दोनों टीमें अच्छी फॉर्म में चल रही हैं और फैंस का क्रेज देखते ही बन रहा है। अगर इतिहास दोहरता है, तो भारत का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है।

इसे भी पढ़ें-Ind vs Eng Semi Final: आंकड़े भारत के साथ, लेकिन इतिहास इंग्लैंड के फेवर में, ये बल्लेबाज चला तो वारे-न्यारे

इसे भी पढ़ें- T20 World Cup Semi Finals: सेमीफाइनल का किंग कौन? भारत किस नंबर पर, जानकर चौंक जाएंगे!