09:35 PM (IST) Mar 04

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। केएल राहुल ने छक्के से मैच को खत्म किया। 

09:33 PM (IST) Mar 04

भारत का छठा विकेट गिरा

भारत का छठा विकेट 259 रन पर गिरा है। हार्दिक पंड्या 28 रन बनाकर हुए कैच आउट। 

09:16 PM (IST) Mar 04

45 ओवर के बाद मैच का हाल

भारतीय पारी में 50 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 5 विकेट पर 237 रन हैं। हार्दिक 11 और राहुल 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 30 गेंदों पर 28 रन चाहिए। 

09:07 PM (IST) Mar 04

भारत को लगा बड़ा झटका, विराट हुए आउट

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पांचवां झटका दे दिया है। विराट कोहली 84 रन बनाकर एडम जैंपा के दूसरे शिकार बने हैं। छक्का मारने के चक्कर में वो सीधे फील्डर के हाथों में गेंद दे बैठे। 

08:52 PM (IST) Mar 04

40 ओवर के बाद मैच का हाल

भारतीय बल्लेबाजी में 40 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 4 विकेट पर 200 रन है। विराट 80 और राहुल 10 रन बनाकर क्रीज पर खेल रहे हैं। जीत के लिए 60 गेंदों में 65 रनों की जरूरत है। 

08:51 PM (IST) Mar 04

भारतीय पारी में 200 रन पूरे

265 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम के 39.3 ओवर में 200 रन पूरे हो चुके हैं। विराट 80 और राहुल 10 रन पर खेल रहे हैं। 

08:34 PM (IST) Mar 04

भारत को लगा चौथा झटका, अक्षर हुए बोल्ड

भारत का चौथा विकेट 178 रन पर गिरा है। अक्षर पटेल 27 रन बनाकर नेथन एलिस के पहले शिकार बने हैं। गलत लेंथ का चयन करके शॉट मारने के प्रयास में वो क्लीन बोल्ड हो गए। 

08:32 PM (IST) Mar 04

35 ओवर के बाद भारतीय पारी

265 रनों का पीछा करते हुए भारतीय पारी में 35 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 4 विकेट पर 178 रन है। 

08:17 PM (IST) Mar 04

30 ओवर के बाद भारत के 150 पूरे

भारतीय बल्लेबाजी में 30 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 3 विकेट पर 150 रन हो चुके हैं। विराट कोहली 59 और अक्षर पटेल 8 रन पर खेल रहे हैं। जीत के लिए 120 गेंदों पर 115 रनों की जरूरत है। 

08:04 PM (IST) Mar 04

भारत को लगा तीसरा झटका, अय्यर हुए आउट

ऑस्ट्रेलिया ने भारत का तीसरा विकेट 134 रन पर गिरा दिया है। श्रेयस अय्यर 45 रन बनाकर जैंपा के पहले शिकार बने हैं। 

08:03 PM (IST) Mar 04

विराट कोहली का छूटा कैच

51 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर ग्लेन मैक्सवेल ने विराट कोहली का कैच ड्रॉप किया है। 

08:01 PM (IST) Mar 04

25 ओवर के बाद मजबूत स्थिति में भारत

भारतीय बल्लेबाजी में 25 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 2 विकेट पर 131 रन है। विराट कोहली 50 और श्रेयस अय्यर 43 रन पर खेल रहे हैं। जीत के लिए 150 गेंदों पर 134 रनों की जरूरत है। 

07:59 PM (IST) Mar 04

विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में विराट कोहली ने 53 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। 

07:46 PM (IST) Mar 04

20 ओवर के बाद भारतीय पारी में 100 रन पूरे

टीम इंडिया की बल्लेबाजी में 20 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 2 विकेट पर 103 रन है। विराट कोहली 34 और श्रेयस अय्यर 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 180 गेंदों पर 162 रनों की जरूरत है। 

07:39 PM (IST) Mar 04

कोहली-अय्यर के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी

विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने साझेदारी में 50 रन पूरे कर लिए हैं। टीम इंडिया का स्कोर 19 ओवर में 2 विकेट पर 93 रन है। भारत को जीत के लिए 186 गेंदों पर 172 रन चाहिए। 

07:25 PM (IST) Mar 04

15 ओवर के बाद भारतीय पारी का हाल

भारतीय बल्लेबाजी में 15 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 2 विकेट पर 75 रन है। विराट कोहली 18 और श्रेयस अय्यर 19 रन पर खेल रहे हैं। 

07:12 PM (IST) Mar 04

10 ओवर के बाद मैच का हाल

भारतीय बल्लेबाजी में 10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और टीम का स्कोर 2 विकेट पर 55 रन है। रोहित 28 और गिल 8 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। 1 विकेट डवारशुइस और 1 1 कूपर ने लिए हैं। कोहली 9 और अय्यर 8 रन पर खेल रहे हैं। 

07:11 PM (IST) Mar 04

भारतीय पारी के 50 रन पूरे

265 रनों का पीछा करते हुए भारतीय पारी के 9.3 ओवर में 50 रन पूरे हो चुके हैं। विराट कोहली 9 और श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

07:04 PM (IST) Mar 04

भारत को लगा दूसरा झटका, कप्तान रोहित हुए आउट

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दूसरा झटका 43 रन के स्कोर पर दे दिया है। कप्तान रोहित शर्मा 28 रन बनाकर कूपर के हाथों LBW आउट हुए  हैं। 

06:53 PM (IST) Mar 04

5 ओवर के बाद भारतीय पारी

भारतीय पारी के 5 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 1 विकेट पर 30 रन है। शुभमन गिल 8 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रोहित शर्मा 20 रन पर खेल रहे हैं और विराट कोहली का अभी खाता नहीं खुला है।