Today IPL Match 2026: आज रविवार को आईपीएल में डबल हेडर का रोमांच देखने को मिलेगा। दिन का पहला मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि शाम 7:30 बजे से रोहित vs विराट की हाई-वोल्टेज भिड़ंत होगी। आज के मैचों से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर होने की उम्मीद है। अगर आप भी इस महा-मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो यहां पढ़िए हर डिटेल्स...
IPL Match Today 12 April 2026: आज रविवार क्रिकेट प्रेमियों के लिए सुपर संडे होने वाला है। 12 अप्रैल को IPL 2026 के एक नहीं बल्कि दो-दो धमाकेदार मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर में जहां नवाबों के शहर लखनऊ में भिड़ंत होगी, वहीं रात को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच है। यहां जानिए आज के दोनों मैचों की पूरी डिटेल्स...
IPL में आज पहला मुकाबला: लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस
दोपहर (3:30 बजे) का मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। लखनऊ की टीम पिछले कुछ मैचों से काफी अच्छी लय में दिख रही है, खासकर मुकुल चौधरी की तूफानी बैटिंग ने सबका दिल जीत लिया है। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को अपनी खोई हुई फॉर्म वापस पाने की तलाश है।
LSG vs GT Match: कब-कहां होगा, पिच रिपोर्ट
समय: दोपहर 3:30 बजे
जगह: इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
पिच का हाल: यहां की पिच काली मिट्टी की है। शुरुआत में बैटिंग आसान होती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनर्स को मदद मिलने लगती है।
LSG vs GT Playing XI: संभावित प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जाइंट्स
एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, शाहबाज़ अहमद, मोहम्मद शमी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर: दिग्वेश सिंह राठी
गुजरात टाइटंस
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा
IPL में आज दूसरा मुकाबला: मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
शाम का मैच असली ब्लॉकबस्टर है। एक तरफ रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की ताकत वाली मुंबई है, तो दूसरी तरफ विराट कोहली का जोश वाली बेंगलुरु। वानखेड़े की पिच हमेशा से बल्लेबाजों की मददगार रही है, इसलिए यहां छक्कों की बरसात हो सकती है।
MI vs RCB Match की पूरी जानकारी
समय: शाम 7:30 बजे
जगह: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
लाइव कहां देखें: आप इन मैचों का मजा JioHotstar ऐप और स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर ले सकते हैं।
MI vs RCB Key Players: इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
जसप्रीत बुमराह (MI): इनकी यॉर्कर बेंगलुरु के बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन सकती है।
विराट कोहली (RCB): किंग कोहली का बल्ला अगर चला तो मुंबई के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी।
हार्दिक पांड्या (MI): बतौर कप्तान और ऑलराउंडर इनकी भूमिका अहम होगी।
रजत पाटीदार (RCB): कप्तान के तौर पर अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे।
इसे भी पढ़ें-Who Won Yesterday IPL Match 11 April 2026: CSK vs DC and PBKS vs SRH Result, कल का मैच कौन जीता? देखें Highlights
इसे भी पढ़ें- Sanju Samson: धोनी जो 18 साल में नहीं कर पाए, संजू सैमसन ने 4 मैचों में कर दिखाया, बनाया महा-रिकॉर्ड
