CSK vs DC and PBKS vs SRH Yesterday Match Result: शनिवार को खेले गए डबल हेडर मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स ने बाजी मारी। चेपॉक में चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स को और न्यू चंडीगढ़ में पंजाब ने हैदराबाद को 6 विकेट से मात दी। जानें दोनों मैचों का पूरा रिजल्ट, संजू सैमसन का ऐतिहासिक शतक और अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी की हाइलाइट्स।

IPL 2026 Yesterday Match Result: शनिवार का दिन आईपीएल फैंस के लिए फुल पैसा वसूल रहा। कल दो बड़े मुकाबले खेले गए, जिसमें एक तरफ संजू सैमसन के बल्ले ने आग उगली, तो दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब ने कमाल कर दिया। अगर आप कल के मैचों की हलचल मिस कर गए हैं, तो यहां जानिए पूरी हाइलाइट्स, स्कोरकार्ड और मैन ऑफ दम मैच की पूरी डिटेल्स...

पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद मैच का रिजल्ट

न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर कल रनों की जमकर बारिश हुई। हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 216 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। ओपनर अभिषेक शर्मा ने मात्र 28 गेंदों में 74 रन ठोककर पंजाब के गेंदबाजों की क्लास लगा दी। उन्होंने ट्रैविस हेड के साथ मिलकर पहले 6 ओवरों में ही 100 का आंकड़ा पार कर लिया था। लेकिन श्रेयस अय्यर की पंजाब ने हैदराबाद को धूल चटा दी। पंजाब के ओपनर्स प्रियांश आर्या (57) और प्रभसिमरन सिंह (51) ने 99 रनों की शुरुआत देकर जीत की नींव रखी। अंत में कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला और 69 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी। अय्यर को उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। इस जीत के साथ पंजाब अब दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच कौन जीता?

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में कल पीली जर्सी वालों का जश्न देखने लायक था। लगातार तीन मैच हारने के बाद चेन्नई ने आखिरकार जीत का खाता खोल लिया है। दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 60 रन बनाए।

Scroll to load tweet…

CSK vs DC: चेन्नई की जीत के 2 बड़े हीरो

संजू सैमसन

संजू ने कल इतिहास रच दिया। उन्होंने चेन्नई के लिए अपना पहला शतक जड़ा। खास बात यह है कि संजू अब आईपीएल में तीन अलग-अलग टीमों (राजस्थान, दिल्ली और चेन्नई) के लिए शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी दिया गया।

Scroll to load tweet…

जैमी ओवर्टन

जब दिल्ली कैपिटल्स रन चेज कर रही थी, तब जैमी ने सिर्फ 18 रन देकर 4 विकेट झटके और दिल्ली की बैटिंग लाइनअप को ध्वस्त कर दिया।

इसे भी पढ़ें- Sanju Samson: धोनी जो 18 साल में नहीं कर पाए, संजू सैमसन ने 4 मैचों में कर दिखाया, बनाया महा-रिकॉर्ड

इसे भी पढ़ें-IPL में वैभव ने बनाया 'विराट' रिकॉर्ड्सः कोहली के गिफ्ट को Vaibhav Sooryavanshi ने सिर-आंखों पर रखा