IPL से पहले, राजस्थान रॉयल्स के कैंप में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रवींद्र जडेजा की गेंदों पर जमकर शॉट लगाए। इस युवा बल्लेबाज की आक्रामक बैटिंग का वीडियो वायरल हो गया है। इसे देखकर जडेजा भी हैरान रह गए।

जयपुर: IPL शुरू होने से पहले ही राजस्थान रॉयल्स के ट्रेनिंग कैंप से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की गेंदों की जमकर धुनाई करते दिख रहे हैं। यह वीडियो अब फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि वैभव बिना किसी डर या झिझक के जडेजा की गेंदों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने जडेजा के अनुभव को चुनौती देते हुए मैदान के चारों तरफ शानदार शॉट लगाए। इस युवा बल्लेबाज की आक्रामक बैटिंग देखकर खुद जडेजा भी हैरान रह गए। वैभव को हैरानी से देखते हुए जडेजा का रिएक्शन अब मीम्स और ट्रॉल्स का हिस्सा बन चुका है।

IPL इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव ने जिस तरह से प्रैक्टिस में जडेजा जैसे दिग्गज गेंदबाज का सामना किया है, उससे राजस्थान रॉयल्स के फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। आपको बता दें कि IPL इतिहास के सबसे बड़े ट्रेड में से एक में राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स को दिया है। इसके बदले में राजस्थान ने चेन्नई के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रहे रवींद्र जडेजा और सैम करन को अपनी टीम में शामिल किया है।

View post on Instagram

ऐसी खबरें थीं कि जडेजा को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है, लेकिन राजस्थान ने संजू के उत्तराधिकारी के रूप में रियान पराग को चुना है। IPL 28 मार्च से शुरू हो रहा है और 30 मार्च को गुवाहाटी में चेन्नई का पहला मुकाबला संजू की पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स से ही होगा।