friday the 13th Kab Hai: इस बार 13 जून, शुक्रवार को है। दुनिया के अनेक देशों में इसे Friday the 13th कहा जाता है। कहते हैं कि जिस शुक्रवार को 13 तारीख का संयोग बनता है, वो अशुभ होती है। बहुत से लोग इस दिन घर से नही निकलते।
friday the 13th Beliefs: सिर्फ भारत ही ऐसा देश नहीं है जहां शकुन-अपशकुन की मान्यताएं प्रचलित हैं। विदेश में ऐसी कईं तरह की बातें मानी जाती हैं। Friday the 13th भी इनमें से एक है, यानी जिस शुक्रवार को 13 तारीख का संयोग बनता है, इसे बहुत अशुभ माना जाता है। ईसाई धर्म में तो कुछ लोग इसे शैतान का दिन भी कहते हैं। फोबिया इंस्टीट्यूट ऑफ एशविले, उत्तरी कैर्लीफोर्निया की एक रिसर्च के अनुसार अमेरिका की करीब 75 फीसदी आबादी Friday the 13th पर भयभीत रहती है। बहुत से लोग तो इस दिन घर से भी नहीं निकलते। जानें Friday the 13th से जुड़ी मान्यताएं…
क्यों अशुभ है 13 का अंक?
अंक शास्त्र यानी न्यूमरोलॉजी की बात की जाए तो इसमें अंक 13 को अपूर्ण माना गया है क्योंकि इसे किसी भी नंबर से डिवाइड नहीं किया जा सकता। इसलिए इस नंबर में संतुलन की कमी मानी जाती है। टैरो ज्योतिष में 13 को मौत का अंक माना गया है। मौत से अर्थ है मुश्किल वाला समय है। इस तरह ज्योतिष की ये दोनों विधाएं अंक 13 को अशुभ मानती हैं।
ऐसा है अंक 13 का खौफ
दुनिया में ऐसे कईं देश हैं जहां 13 नंबर का खौफ ऐसा है कि इस दिन लोग घर से बाहर निकलने से डरते हैं। कुछ देशों में तो बिल्डिंग्स में 13 नंबर का फ्लोर और फ्लैट भी नहीं होते। कुछ क्रिश्चियन देशों में ऐसा भी माना जाता है कि Friday the 13th को दुर्घटना, चोरी एवं आग लगने की घटना अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा होती है इसलिए भी लोग इस दिन घर में रहना पसंद करते हैं।
क्या है Friday the 13th से जुड़ी मान्यता?
ईसाई धर्म में Friday the 13th को अशुभ इसलिए मानते हैं क्योंकि 13 तारीख और शुक्रवार के संयोग में ही ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। इसके पहले यीशु ने अपने 13 शिष्यों के साथ अंतिम भोजन किया था। ईसा मसीह के 13वें शिष्य जूडस ने ही उनके साथ विश्वासघात कर उन्हें पकड़वा दिया था, जिसके बाद उन्हें सूली पर लटका दिया गया।
एक कारण ये भी
ऐसा कहा जाता है कि कुछ समय पहले तक रोम में फांसी की सजा शुक्रवार को देने का चलन था। इसी तरह अमेरिका में भी शुक्रवार को ही फांसी की सजा दी जाती थी। ऐसा कई बार हुआ कि जिस शुक्रवार को किसी को फांसी की सजा दी गई, उस दिन संयोग से 13 तारीख थी। इसके बाद Friday the 13th को लेकर लोगों के मन में और ज्यादा खौफ बैठ गया। यही कारण है आज भी इस अशुभ माना जाता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो मान्यताओं पर आधारित हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।