सार
Vat Savitri Vrat 2025 Kab Hai: धर्म ग्रंथों में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन महिलाओं को कुछ खास करने से बचना चाहिए, नहीं तो इनके सौभाग्य यानी गुड लक में कमी आ सकती है।
Vat Savitri Vrat Par Kon Se Kaam Na Kare: इस बार वट सावित्री व्रत 26 मई, सोमवार को मनाया जाएगा। धर्म ग्रंथों में इस त्योहार का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन महिलाएं दिन भर उपवास रखती हैं और बरगद यानी वट वृक्ष की पूजा करती हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से उनके वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और पति की उम्र लंबी होगी। इस दिन महिलाओं को कुछ काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए, नहीं तो उसका सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल सकता है। जानें कौन-से हैं ये 5 काम…
वट सावित्री व्रत में किस रंग के कपड़े न पहनें?
वट सावित्री व्रत सौभाग्य बढ़ाने का पर्व है। इस दिन महिलाओं को लाल या किसी अन्य हल्के रंग के कपड़ने पहनने चाहिए। इस दिन काले रंग के कपड़े भूलकर भी नहीं पहनने चाहिए। ऐसा करने से लाइफ में निगेटिविटी आ रहती है, जिसका असर लव लाइफ पर भी हो सकता है।
वट सावित्री व्रत में क्या न करें?
वट सावित्री व्रत पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख के लिए किया जाता है, इसलिए इस दिन भूलकर भी पति से विवाद न करें। यहां तक कि किसी बात को लेकर उनसे नाराज भी न हों। पति से कोई गलती हो भी जाए तो उसे इग्नोर करें और प्रेम पूर्वक बातें करें।
वट सावित्री व्रत में क्या न खाएं?
वट सावित्री व्रत में महिलाएं भूलकर भी तामसिक चीजों न खाएं-न पीएं। इन तामसिक चीजों में मांस-मदिरा, लहसुन-प्याज, तंबाकू आदि शामिल है। इस दिन सात्विक भोजन भी करें। जो महिलाएं व्रत नहीं करती, वे भी इस बात का विशेष ध्यान रखें। घर में ये चीजें लेकर न आएं।
वट सावित्री व्रत में कौन-से काम न करें?
वट सावित्री व्रत के दिन महिलाएं किसी की भी बुराई या चुगली आदि न करें और न ही किसी पर क्रोध करें। ये व्रत महिलाओं को शांत मन से करना चाहिए। किसी भी तरह का मानसिक पाप इस व्रत के शुभ प्रभाव को कम कर सकता है। इसलिए भूलकर भी ये काम न करें।
वट सावित्री व्रत में किन बातों का ध्यान रखें?
वट सावित्री व्रत के दिन यदि कोई भिक्षुक भोजन की इच्छा से आपके घर आए तो उसे कुछ न कुछ जरूर दें। उसे खाली हाथ न लौटाएं। मान्यता है कि जिस घर से भिक्षुक खाली हाथ लौटता है, वहां का सौभाग्य भी साथ ले जाता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।