सार
Ketu Transit 2025: 18 मई, रविवार से केतु राशि बदलकर कन्या से सिंह राशि में आ चुका है। केतु के राशि बदलने से 4 राशि वालों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन्हें धन हानि के साथ दूसरे नुकसान भी होंगे।
Ketu Transit In Leo 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केतु एक क्रूर ग्रह है। जिसकी कुंडली में ये ग्रह अशुभ स्थिति में होता है, उसे जीवन भर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ये ग्रह एक राशि में 18 महीने तक रहता है। इस बार 18 मई, रविवार को ये ग्रह कन्या से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर चुका है। इस राशि में केतु 18 महीने तक रहेगा। केतु का राशि बदलना 4 राशि वालों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। ये लोग यदि कुछ खास उपाय करें तो ये आने वाले संकटों से बचे रहेंगे। आगे जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और केतु के आसान उपाय…
कौन-सी राशियों पर रहेगी केतु की नजर?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, केतु के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा निगेटिव असर जिन 4 राशियों पर होगा, वे हैं- वृष, सिंह, वृश्चिक और मीन। इन चारों राशि वालों को सावधान रहेगा। ये कोई गलत डिसीजन ले सकते हैं, जिसके चलते इनकी आलोचना हो सकती है। पैसों के मामले में भी सोच-समझकर काम करें। मानसिक स्थिति पहले से खराब रहेगी।
केतु के उपाय (Remedies for Ketu For Good Luck)
1. केतु के अशुभ फल से बचने के लिए कंबल, छाता, गर्म कपड़े आदि का दान करें।
2. हर शनिवार की शाम पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक लगाएं।
3. केतु के बीज मंत्र ऊं कें केतवे नमः मंत्र का जाप रोज 108 बार करें।
4. मंगलवार का व्रत रखें और वृद्ध एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
5. केतु के प्रकोप से बचने के लिए पीले या भूरे रंग के कपड़े पहनें।
6. घर में कालिया पर नाचते हुए श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाएं और इसकी पूजा करें।
7. किसी योग्य विद्वान से पूछकर केतु का रत्न लहसुनिया धारण करें।
8. किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज जैसे चावल, गेहूं आदि का दान करें।
9. शराब, मांसाहार आदि से बचें।
10. कुष्ठ रोगियों को भोजन का दान करें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।