सार
Rahu Gochar 2025: राहु नवग्रहों में से एक है। ज्योतिष शास्त्र में इसे क्रूर ग्रह कहा गया है। ये ग्रह जिसकी राशि पर अशुभ असर डालता है, उसे अपने जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Rahu Transit 2025: धर्म ग्रंथों के अनुसार राहु एक राक्षस का सिर है जो भगवान विष्णु के वरदान से एक ग्रह में बदल गया। इसलिए राहु को नवग्रहों में से एक माना जाता है। ये बहुत ही क्रूर ग्रह है, जिस पर इसका बुरा असर होता है, उसके जीवन में परेशानियां बनी रहती है। दूसरे ग्रहों की तरह राहु भी समय-समय पर राशि बदलता है और सबसे खास बात ये हैं कि राहु हमेशा उल्टी चाल चलता है। मई 2025 में राहु राशि बदलने वाला है। आगे जानिए राहु कब बदलेगा राशि और इसके अशुभ फल से बचने के लिए कौन-सा उपाय करें…
मई 2025 में राहु कब बदलेगा राशि?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, राहु 18 साल में एक बार राशि बदलता है। इस तरह ये ग्रह 18 साल में एक राशि चक्र पूरा करता है। इस तरह ये नवग्रहों में दूसरा सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। 18 मई, रविवार को राहु ग्रह मीन से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। राहु के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में देखने को मिलेगा।
राहु किन 4 राशियों पर डालेगा बुरा असर?
राहु के राशि बदलने का असर सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में देखने को मिलेगा लेकिन सबसे ज्यादा बुरा असर वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों पर होगा। इन राशि के लोगों को मति भ्रम हो सकता है या ये कोई जरूरी काम भूल सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी पहले से खराब हो सकती है। परिवार जनों की सेहत को लेकर दौड़-भाग की स्थिति बनेगी।
राहु के अशुभ फल से बचने के उपाय
1. राहु की शांति के लिए भगवान शिव की रोज पूजा करें, जल से अभिषेक करें।
2. राहु मंत्र का जाप करें- ॐ रां राहवे नम:, ॐ ह्रीं राहवे नम:
3. राहु से शुभ फल पाने के लिए नीले रंग के कपड़े पहनें। इससे आपकी परेशानी कम होगी।
4. राहु के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए शराब और मांस का सेवन न करें।
5. काले तिल, काली सरसों और नारियल का दान करने से भी राहु की शांति होती है।
6. नदी में जौ बहाने से भी राहु के दोष कम होता है।
7. रोज शाम को भगवान के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
8. काले कुत्ते को रोटी खिलाना भी राहु का अचूक उपाय है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।