MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Basant Panchami 2026: कैसे करें देवी सरस्वती की पूजा? जानें मंत्र-मुहूर्त सहित पूरी विधि

Basant Panchami 2026: कैसे करें देवी सरस्वती की पूजा? जानें मंत्र-मुहूर्त सहित पूरी विधि

Basant Panchami 2026: माघ मास में बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। इस बार बसंत पंचमी का पर्व जनवरी 2026 में मनाया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग भी बन रहे हैं।

3 Min read
Author : Manish Meharele
| Updated : Jan 23 2026, 10:29 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
कब है बसंत पंचमी 2026?
Image Credit : Getty

कब है बसंत पंचमी 2026?

Basant Panchami 2025 Details: माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि बहुत खास होती है क्योंकि इसी दिन ज्ञान और संगीत की देवी सरस्वती प्रकट हुई थी। देवी सरस्वती के प्राकट्य की खुशी में ही हर साल बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। साल 2026 में बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी, शुक्रवार को मनाया जाएगा। जानें इस दिन कैसे करें देवी सरस्वती की पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें और शुभ मुहूर्त सहित पूरी डिटेल…


ये भी पढ़ें-
Basant Panchami 2026: क्या बिना मुहूर्त भी बसंत पंचमी पर कर सकते हैं विवाह?

25
बसंत पंचमी 2026 शुभ योग-मुहूर्त
Image Credit : Getty

बसंत पंचमी 2026 शुभ योग-मुहूर्त

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, 23 जनवरी को बुध, सूर्य और शुक्र मकर राशि में रहेंगे, जिससे बुधादित्य और शुक्रादित्य नाम के राजयोग बनेंगे। साथ ही परिघ और शिव नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन बनेंगे। इस दिन पूजा के शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं-
- सुबह 07:13 से दोपहर 12:33 तक (विशेष शुभ मुहूर्त)
- दोपहर 12:16 से 01:00 तक (अभिजीत मुहूर्त)
- दोपहर 12:38 से 01:59 तक
- शाम 04:42 से 06:03 तक


ये भी पढ़ें-
Basant Panchami 2026 के राशि अनुसार ये उपाय चमका सकते हैं आपका भाग्य

35
बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती की पूजा विधि
Image Credit : Getty

बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती की पूजा विधि

- 23 जनवरी की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत-पूजा का संकल्प लें। ऊपर बताए गए किसी भी मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं लेकिन इसके पहले पूजा की सामग्री एक स्थान पर एकत्रित कर लें।
- घर में साफ स्थान पर लकड़ी के पटिए यानी बाजोट पर देवी सरस्वती का चित्र स्थापित करें। पहले फूलों की माला पहनाएं फिर कुमकुम से तिलक करें। इसके बाद शुद्ध घी का दीपक भी जलाएं।
- देवी सरस्वती को एक-एक करके अबीर, गुलाल, चावल, हल्दी, कुमकुम आदि चीजें अर्पित करें। सफेद वस्त्र भी चढ़ाएं। पूजा करते समय ऊं सरस्वत्यै नमः मंत्र का जाप भी मन ही मन में करते रहें।
- देवी सरस्वती की पूजा के बाद केसरिया भात, नारियल और मौसमी फल का भोग लगाएं। इसक बाद देवी सरस्वती की आरती करें। संभव हो तो विश्व विजय सरस्वती कवच का पाठ करें।
- इस तरह जो व्यक्ति बसंत पंचम पर देवी सरस्वती की पूजा करता है उसके घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। विद्यार्थियों को इस दिन देवी सरस्वती की पूजा जरूर करनी चाहिए।

45
देवी सरस्वती की आरती (Devi Saraswati Aarti Lyrics In Hindi)
Image Credit : Getty

देवी सरस्वती की आरती (Devi Saraswati Aarti Lyrics In Hindi)

जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
सद्गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता।। जय सरस्वती...।।
चंद्रवदनि पद्मासिनी, द्युति मंगलकारी।
सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी।। जय सरस्वती...।।
बाएँ कर में वीणा, दाएं कर माला।
शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला।। जय सरस्वती...।।
देवि शरण जो आए, उनका उद्धार किया।
पैठि मंथरा दासी, रावण संहार किया।। जय सरस्वती...।।
विद्या ज्ञान प्रदायिनि ज्ञान प्रकाश भरो।
मोह, अज्ञान और तिमिर का, जग से नाश करो।। जय सरस्वती...।।
धूप दीप फल मेवा, मां स्वीकार करो।
ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो।।।। जय सरस्वती...।।
मां सरस्वती जी की आरती, जो कोई नर गावे।
हितकारी सुखकारी, ज्ञान भक्ति पावे।। जय सरस्वती...।।

55
बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती को किस चीज का भोग लगाएं?
Image Credit : Getty

बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती को किस चीज का भोग लगाएं?

बसंत पंचमी पर अगर देवी सरस्वती को खास चीज का भोग लगाया जाए तो इससे जीवन में चल रही परेशानियां कम हो सकती हैं। देवी सरस्वती को भोग में पीले फल या पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। परंपरा के अनुसार बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती के केसर युक्त मीठे चावलों का भोग लगाया जाता है, जिसे केसरिया भात कहते हैं।

Disclaimer 
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
बसंत पंचमी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Surya Grahan 2026: किस राशि में होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानें डेट, टाइम और सूतक
Recommended image2
Weekly Panchang January 2026: इस सप्ताह कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? जानें डिटेल
Recommended image3
Gupt Navratri Upay: 26 या 27 जनवरी को करें ये 5 उपाय, बचे रहेंगे दुर्भाग्य से
Recommended image4
Bhishma Ashtami 2026: कब है भीष्म अष्टमी, क्या हुआ था इस दिन? जानें पूजा विधि व मुहूर्त
Recommended image5
Ratha Saptami Upay: 25 जनवरी को करें 10 में से कोई 1 उपाय, टल जाएंगे आने वाले संकट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved