Surya Grahan 2026: किस राशि में होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानें डेट, टाइम और सूतक
Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब होगा, ये किस राशि में होगा और इसका समय क्या रहेगा? ये जानने की इच्छा सभी के मन में है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस राशि में सूर्य ग्रहण होता है, उससे से संबंधित लोगों को सावधान रहना चाहिए।

कब होगा साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण?
Surya Grahan 2026 Details: सूर्य व चंद्र ग्रहण खगोलीय घटनाएं हैं जो हर साल होती हैं। भारत में इन घटनाओं का विशेष महत्व माना जाता है और इन्हें धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए इनके बारे में जानने की उत्सुकता सभी के मन में रहती है। साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण फरवरी में होगा। ये ग्रहण कब होगा, इसका समय क्या रहेगा, क्या ये भारत में दिखेगा? ऐसे बहुत से सवाल लोगों के मन में हैं। आगे जानिए साल 2026 के पहले सूर्य ग्रहण के बारे में पूरी डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Mahashivratri 2026 Kab Hai: 15 या 16 फरवरी, कब है महाशिवरात्रि? नोट करें सही डेट
कब होगा 2026 का पहला सूर्य ग्रहण?
17 फरवरी, मंगलवार को साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण होगा। ये कंकणाकृति सूर्य ग्रहण होगा। इस रिंग ऑफ फायर भी कहते हैं यानी इस सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य एक चमकती हुई अंगूठी की तरह दिखाई देगा। इस सूर्य ग्रहण का एक और नाम वलयाकार सूर्य ग्रहण भी है। 17 फरवरी को फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण और पंचक एक ही दिन, कब बनेगा ये दुर्लभ संयोग, कैसा होगा असर?
किस राशि में होगा ये सूर्य ग्रहण?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार 17 फरवरी को सूर्य और राहु कुंभ राशि में रहेंगे, जिससे सूर्य ग्रहण की स्थिति बनेगी। यानी ये सूर्य ग्रहण कुंभ राशि में होगा। कुंभ राशि में सूर्य ग्रहण के चलते इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
क्या भारत में दिखेगा 2026 का पहला सूर्य ग्रहण?
17 फरवरी, मंगलवार को होने वाला सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा जिसके चलते यहां इसका कोई भी महत्व यानी सूतक आदि मान्य नहीं होगा। अन्य देशों की बात की जाए तो ये ग्रहण दक्षिण अर्जेंटीना, चिली, अंटार्कटिका, बोत्सवाना, लेसोथो, मेडागास्कर, मोजाम्बिक, नामीबिया, तंजानिया, जाम्बिया, जिम्बाब्वे के कुछ इलाकों में देखा जाएगा।
क्या है सूर्य ग्रहण और सूतक का समय?
17 फरवरी, मंगलवार को होने वाला सूर्य ग्रहण भारत के समय अनुसार रात 03 बजकर 27 मिनिट से शुरू होगा जो सुबह 07 बजकर 58 मिनिट तक रहेगा। ग्रहण के शुरू होने से 12 घंटे पहले इसका सूतक शुरू होगा जो ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा। लेकिन ये सूतक सिर्फ वहीं माना जाएगा, जहां ये ग्रहण दिखाई देगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।