MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • कौन है दीपू दास का हत्यारा यासीन अराफात, बांग्लादेश में 20 दिन के भीतर 6 हिंदुओं की हत्या

कौन है दीपू दास का हत्यारा यासीन अराफात, बांग्लादेश में 20 दिन के भीतर 6 हिंदुओं की हत्या

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले 20 दिनों में वहां 6 हिंदुओं की बर्बरता से हत्या हो चुकी है। इसी बीच बांग्लादेश पुलिस ने बुधवार को दीपू दास की हत्या के मुख्य आरोपी पूर्व मदरसा टीचर यासीन अराफात को गिरफ्तार कर लिया।

2 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Jan 08 2026, 05:47 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X@@NiharBi72332845

सरुलिया से गिरफ्तार हुआ दीपू दास का हत्यारा यासीन

27 साल के दीपू चंद्र दास की हत्या के मुख्य आरोपी यासीन को ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की मदद से डेमरा पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में सरुलिया से गिरफ्तार किया गया।

26
Image Credit : X@amitmalviya

यासीन ने ही दीपू दास की हत्या के लिए भीड़ को उकसाया

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 साल का यासीन आराफात वालुका के साउथ होबिरबारी का रहने वाला है। उसने ही उस भीड़ को उकसाया, जिसने फैक्ट्री गेट पर दीपू पर हमला किया और उसकी लाश को मैमनसिंह जिले के स्क्वायर मास्टरबारी इलाके में घसीटकर ले जाने के बाद पेड़ से बांध आग लगा दी।

Related Articles

Related image1
बांग्लादेश: दीपू चंद्र दास के पिता की आपबीती, बेटे के साथ हुई बर्बरता पर छलका दर्द
Related image2
..तो दीपू दास जैसा हाल करेंगे, कौन है यूपी का रिहान जिसने शेयर किया भड़काऊ वीडियो
36
Image Credit : ANI

दीपू दास की हत्या के बाद मदरसों में छुपता फिर रहा था यासीन

यासीन अराफात शेखाबारी मस्जिद में इमाम के तौर पर काम कर रहा था। साथी ही करीब डेढ़ साल से एक मदरसे में पढ़ा रहा था। 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद वह 12 दिनों तक ढाका के अलग-अलग मदरसों में छुपता रहा।

46
Image Credit : ANI

दीपू दास के हत्यारे ने पहचान छुपाकर मदरसे में किया काम

इतना ही नहीं, यासिर अराफात ने झूठी पहचान बताकर सुफ्फा मदरसे में पढ़ाने का काम भी हासिल कर लिया था। दीपू दास की हत्या के मामले में अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 9 ने कोर्ट के सामने अपना जुर्म कबूल किया है।

56
Image Credit : ANI

उस्मान हादी की हत्या के बाद हिंदुओं के खिलाफ तेज हुई हिंसा

बता दें कि बांग्लादेश में इंकलाब मंच के प्रवक्ता उस्मान हादी की हत्या के बाद भड़की हिंसा में इस्लामिक भीड़ ने कई हिंदुओं पर हमला किया और उनके घर जला दिए। इसी क्रम में 18 दिसंबर को 27 साल के दीपू दास पर ईशनिंदा का आरोप लगा पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई।

66
Image Credit : X@@abhishereporter/ANI

20 दिन में 6 हिंदुओं की हत्या

बांग्लादेश में पिछले 20 दिनों में 6 हिंदुओं की निर्मम हत्या हो चुकी है। इनमें 18 दिसंबर को मैमनसिंह में दीपू दास, 24 दिसंबर को राजबाड़ी में अमृत मंडल, 30 दिसंबर को मैमनसिंह में बृजेंद्र बिस्वास, 3 जनवरी को शरीयतपुर में खोकन चंद्र दास, 5 जनवरी को नरसिंदी में शरत चक्रवर्ती मणि और 5 जनवरी को ही जेशोर में राणा प्रताप बैरागी की हत्या कर दी गई।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
बांग्लादेश
विश्व समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
बठिंडा हाईवे मर्डर: लाल सूटकेस में मिली लड़की की अधजली बॉडी, पंजाब पुलिस का ऑपरेशन प्रहार शुरू
Recommended image2
Gurugram Weather Today: फरवरी में बढ़ने लगी गर्मी? गुरुग्राम में 26°C तक पहुंचेगा पारा
Recommended image3
Delhi Mausam Today: सुबह धुंध, दिन में 26°C की गर्माहट! क्या बदल रहा है फरवरी का मिजाज?
Recommended image4
UP Weather Forecast: क्या फरवरी में ही बढ़ने लगी गर्मी? जानें नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज मौसम का हाल
Related Stories
Recommended image1
बांग्लादेश: दीपू चंद्र दास के पिता की आपबीती, बेटे के साथ हुई बर्बरता पर छलका दर्द
Recommended image2
..तो दीपू दास जैसा हाल करेंगे, कौन है यूपी का रिहान जिसने शेयर किया भड़काऊ वीडियो
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved