कौन हैं पंजाब के मंत्री लालजीत भुल्लर, भगवंत मान लिया इस्तीफा, वजह 12 सेकेंड का Video
Who is Punjab Minister Laljit Singh Bhullar : अरविंद केजरीवाल के आप पार्टी के सरकार वाले पंजाब में हड़कंप मचा हुआ है। सीएम भगवंत मान ने अपने ही मंत्री से इस्तीफा लेकर उनके खिलाफ जांच बैठा दी है। क्योंकि उनपर एक अफसर की मौत का आरोप जो लगा है।

मंत्री के खौफ में एक अफसर ने किया सुसाइड
पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री लालजीत भुल्लर से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तत्काल इस्तीफा ले लिया है। साथ ही उनके खिलाफ जांच बैठा दी गई है। क्योंकि मिनिस्टर का नाम लेकर अमृतसर वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा ने आत्महत्या कर ली है। सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार मिनिस्टर भुल्लर को बताया है।
टेंडर नहीं मिला तो मंत्री ने अफसर को धमकाया
दरअसल, मंत्री लालजीत भुल्लर पर आरोप है कि उन्होंने वेयरहाउस कॉर्पोरेशन एजेंसी में अपने पिता के नाम पर एक टेंडर अप्लाई किया था। लेकिन कंपनी के पॉलिसी के हिसाब से उनको टेंडर नहीं मिला तो उन्होंने कंपनी के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा को घर बुलाकार डराया धमकाया। इससे मैनेजर डिप्रेशन में आ गए और जहर खाकर मौत के गले लगा लिया।
12 सेकंड का वीडियो बेहद दर्दनाक
बता दें कि कंपनी के मैनेजर रंधावा ने मरने से पहले एक 12 सेकंड का वीडियो भी बनाया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मेरी मौत का जिम्मेदार मंत्री भुल्लर हैं। मैं मजबूर होकर यह कदम उठाने जा रहा हूं। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पंजाब की सियासत में हड़कंप मच गया।
वीडियो में सुनिए सीएम भगवंत मान ने क्या कहा?
CM @BhagwantMann reacts to the resignation of minister Laljit Bhullar
He has been asked to resign following CM's directions. An impartial inquiry has been setup into allegations of his involvement in Gagandeep Randhawa's de@th
pic.twitter.com/fPmEana5X4— Komal (@Komal_Indian) March 21, 2026
कौन हैं पंजाब में आप के मंत्री भुल्लर?
लालजीत सिंह भुल्लर पंजाब के तारनतरन के पट्टी विधानसभा से आम आदमी पार्टी से विधायक हैं। हालांकि इससे पहले वह अकाली दल में थे। लेकिन साल 2015 में बेअदबी मामले से आहत होकर अकाली दल से दूरी बना लीं और आप से जुड़ गए। वह पट्टी में अनाज मंडी अढ़ाती यूनियन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और परिवहन विभाग संभाल रहे हैं।
मंत्री भुल्लर ने दी यह सफाई
बता दें कि मामला सामने आने के बाद सीएम भगवंत मान ने तुरंत एक्शन लिया और इस्तीफे के साथ मामले की जांच चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को सौंप दी गई है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर मंत्री लालजीत भुल्लर ने सफाई देते हुए कहा-यह उन पर लगाए सारे आरोप झूठे हैं। जांच प्रभावित न हो, इसलिए मैंने रिजाइन दिया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

