उत्तर प्रदेश बोर्ड की डबल टॉपर प्राची निगम एक बार फिर कमाल कर दिया है। क्योंकि उन्होंने 10वीं के बाद अब 12वीं में भी टॉप किया है। इसी बीच वह फेशियल हेयर को लेकर ट्रोलिंग की वजह से भी चर्चा में हैं। लेकिन प्राची ने इन लोगों को ऐसा जवाब दिया है कि वह उसे जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे।
उत्तर प्रदेश की बेटी प्राची निगम एक बार फिर चर्चा में हैं। दो साल पहले यूपी बोर्ड 10वीं की टॉपर प्राची निगम ने इस बार फिर 12 की टॉपर बनी हैं। एक तरफ लोग उनकी मेहनत और कामयाबी के लिए तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ऐसे भी लोग हैं जो उन्हें फेशियल हेयर के कारण ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन इस बार वह चुप नहीं बैठीं। उन्होंने इन ट्रोलर्स को ऐसा जवाब दिया है कि वह खुद शर्मिंदा हो जाएंगे और फिर किसी को उसके लुक्स की वजह जच करेंगे।
लुक्स को लेकर चर्चा में 10वीं 12वीं की टॉपर प्राची निगम
दरअसल, यह प्राची वही प्राची हैं जिन्होंने साल 2024 में यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर रही हैं। जिसने दसवीं में 98.50 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था। अब फिर दो साल बाद प्राची ने वही इतिहास दोहराते हुए 91.20% अंक हासिल कर साबित कर दिया कि मेहनत करने वालों को कोई नहीं रोक सकता है। वह एक दिन सफल होकर ही रहेंगे। प्राची ने 10वीं किया था, तब भी कुछ लोगों ने उनके लुक्स को लेकर कमेंट्स किए थे। तो वह चुप रहीं। लेकिन दो साल बाद वो फिर टॉपर बनीं तो उसी गंदी मानसिकता वाले लोगों ने फिर उन पर इसी तरह कमेंट्स किए गए।
प्राची निगम ने दी दिल छू लेने सलाह
बता दें कि प्राची निगम ने इस बार कमेंट्स करने वालों को शानदार जवाब दिया है। उन्होंने कहा-जो जैसा ही वैसा ही रहे, किसी के कहने पर खुद को बदलने की जरूरत नहीं है। क्योंकि चेहरे की खूबसूरत मायने नहीं रखती है। सबसे ज्यादा जरूरी है आपका व्यक्तित्व, बस वही खूबसूरत होना चाहिए। प्राची की इस दिल छू लेने सलाह देकर पता नहीं कितने लोगों का आत्म विश्वास बढ़ाया है। कई लोग उनके मुरीद हो गए हैं। उनका कॉन्फिडेंस में जरा सा भी कम नहीं हुआ। तभी तो कुछ यूजर ने कहा- प्राची को मेकओवर की जरूरत नहीं, आप लाखों में एक हो, आपकी खूबसूरती जैसा कोई नहीं।
कौन है यूपी में 10वीं और 12वीं टॉपर प्राची निगम?
प्राची निगम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली हैं। जो बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महमूदाबाद की छात्रा हैं। उनके पिता चंद्र प्रकाश निगम एक ठेकेदार हैं और उनकी मां ममता निगम एक गृहिणी हैं। जिन्होंने बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं छोड़ी। प्राची ने 12वीं में भी टॉपर बनने पर अपनी सफलता का श्रेय उन्होंनो अरने पेरेंट्स और टीचर्स को दिया है। प्राच ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहती हैं। देश के नामी कॉलेज से आईआईटी करना चाहती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका साइंस में मन लगता है।


