Viral Bride Video : सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का वीडियो वायरल है, जिसमें वह शादी के दिन भी नौकरी के लिए अप्लाई कर रही है। यह वीडियो करियर के प्रति आज की पीढ़ी के समर्पण को दिखाता है। लोग पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बैलेंस करने के लिए उसकी तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शादियों के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार एक दुल्हन का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो में एक दुल्हन अपनी शादी के जोड़े में, गहने पहने हुए कार में बैठी है। शादी की भागदौड़ के बीच भी वो अपने फोन में बहुत बिज़ी दिख रही है।

लेकिन वो किसी से चैट नहीं कर रही, बल्कि नौकरी के लिए अप्लाई कर रही है। जी हाँ, वो एक जॉब एप्लीकेशन के लिए ईमेल भेज रही थी। इस वीडियो को 'शादी के दिन भी नौकरी के लिए अप्लाई कर रही हूं... प्राथमिकताएं साफ हैं' (Applying for job even on wedding day.. priorities straight) कैप्शन के साथ शेयर किया गया है।कोक

दुल्हन को लेकर आ रहे ऐसे-ऐसे कमेंट्स

दुल्हन ने खुद लिखा, 'दुल्हन मोड ऑन, हसल मोड नेवर ऑफ' (Dulhan mode on, hustle mode never off)। यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह देखना मजेदार है'। तो दूसरे ने कमेंट किया, 'यह लड़की तो बिल्कुल मेरी तरह है'।

शादी से ज्यादा दुल्हन को इस चीज की मिल रहीं शुभकामनाएं

  • कई लोगों ने कहा कि यह वीडियो दिखाता है कि आज के युवा अपने करियर को कितनी अहमियत देते हैं। यह वीडियो इस बात का भी सबूत है कि आज की पीढ़ी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को एक साथ बैलेंस करने की कितनी कोशिश करती है।
  • लोग दुल्हन को उसकी शादी और करियर दोनों के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। साफ है कि आज की कई लड़कियां मानती हैं कि करियर से कोई समझौता नहीं।