MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Vijay Thalapathy Education: बीच में छोड़ी पढ़ाई फिर भी डॉक्टरेट की डिग्री, जश्न नहीं चैरिटी पसंद, जानिए थलापति के लाइफ फैक्ट्स

Vijay Thalapathy Education: बीच में छोड़ी पढ़ाई फिर भी डॉक्टरेट की डिग्री, जश्न नहीं चैरिटी पसंद, जानिए थलापति के लाइफ फैक्ट्स

Vijay Thalapathy Education: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 रिजल्ट में विजय थलापति और उनकी पार्टी TVK बड़ी जीत दर्ज करने की ओर है। इस बीच जानिए एक्टर से पॉलिटिशयन बने विजय की एजुकेशन और इंटरेस्टिंग लाइफ फैक्ट्स।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : May 04 2026, 01:09 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
विजय थलापति कितने पढ़े लिखे हैं, एक्टर से बने पॉलिटिशियन
Image Credit : Chatgpt

विजय थलापति कितने पढ़े-लिखे हैं, एक्टर से बने पॉलिटिशियन

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और अब राजनीति में कदम रख चुके विजय ( पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर) की कहानी सिर्फ फिल्मों की नहीं, बल्कि एक ऐसे युवा की भी है जिसने अपनी पढ़ाई, पैशन और पर्सनैलिटी को मिलाकर अलग पहचान बनाई। ‘थलापति’ नाम से मशहूर विजय का सफर जितना ग्लैमरस दिखता है, उतना ही दिलचस्प उनके एजुकेशन और लाइफ के अनसुने फैक्ट्स भी हैं। जानिए

27
विजय थलापति का एजुकेशन: कितने पढ़े-लिखे
Image Credit : ANI

विजय थलापति का एजुकेशन: कितने पढ़े-लिखे

विजय की शुरुआती पढ़ाई फातिमा मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई, जहां वे एक सामान्य स्टूडेंट की तरह पढ़ाई करते थे। इसके बाद उन्होंने आगे की स्कूली शिक्षा भी चेन्नई के लोयोला कॉलेज से की। उन्होंने फिल्म, मीडिया और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े विजुअल कम्युनिकेशन कोर्स को चुना। लेकिन यहां एक टर्निंग पॉइंट आया। उनका झुकाव पूरी तरह एक्टिंग की ओर होने के कारण विजय ने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन यही रिस्क उन्हें आज ‘थलापति’ बना गया।

Related Articles

Related image1
TVK Thalapathy Vijay Net Worth 2026: 600 Cr दौलत-जीरो कर्ज, परिवार के हर सदस्य को दिए करोड़ों उधार
Related image2
Tamilnadu Election Results: एक्टर विजय के इन 7 बड़े वादों से DMK चारों खाने चित, जानें किसके लिए क्या?
37
विजय ने 10 साल की उम्र में ही शुरू कर दी थी एक्टिंग
Image Credit : PTI

विजय ने 10 साल की उम्र में ही शुरू कर दी थी एक्टिंग

बहुत कम लोग जानते हैं कि विजय ने सिर्फ 10 साल की उम्र में ही फिल्मों में एंट्री कर ली थी। उनके पिता एस. ए. चंद्रशेखर एक फिल्म डायरेक्टर थे, जिससे उन्हें इंडस्ट्री का माहौल बचपन से मिला। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरुआत करने के बाद उन्होंने बतौर लीड एक्टर फिल्म नालैया थीरपु से डेब्यू किया। शुरुआत में फिल्में भले ही बड़ी हिट न रही हों, लेकिन विजय ने धीरे-धीरे अपनी जगह मजबूत कर ली।

47
विजय के ‘इलैयाथलापति’ से ‘थलापति’ बनने की कहानी
Image Credit : Asianet News

विजय के ‘इलैयाथलापति’ से ‘थलापति’ बनने की कहानी

विजय को उनके फैंस ‘थलापति’ यानी कमांडर के नाम से बुलाते हैं। यह सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि उनके फैन बेस की ताकत को दिखाता है। 2017 में आई फिल्म मेर्सल के बाद उन्होंने आधिकारिक तौर पर ‘थलापति’ टाइटल अपनाया। इससे पहले उन्हें ‘इलैयाथलापति’ कहा जाता था। उनकी फिल्मों की खासियत है, मास एंटरटेनमेंट, सोशल मैसेज और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस।

57
विजय के पास है डॉक्टरेट की मानद उपाधि
Image Credit : instagram

विजय के पास है डॉक्टरेट की मानद उपाधि

विजय को 2007 में एक यूनिवर्सिटी द्वारा मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया। यह उनके सामाजिक कार्यों और सिनेमा में योगदान के लिए था। उन्हें 1998 में तमिलनाडु सरकार का प्रतिष्ठित कलाइमामणि पुरस्कार मिला, जो उनके करियर के शुरुआती दौर में ही बड़ी उपलब्धि थी।

67
विजय के लाइफ की इंटरेस्टिंग फैक्ट्स: शराब से रहते हैं दूर चैरिटी करना है पसंद
Image Credit : instagram

विजय के लाइफ की इंटरेस्टिंग फैक्ट्स: शराब से रहते हैं दूर चैरिटी करना है पसंद

विजय का बीच हाउस, चेन्नई के नीलांकरई में, हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज के घर से इंस्पायर्ड बताया जाता है। विजय खुद को शराब से दूर रखते हैं और अपने बर्थडे पर बड़े जश्न के बजाय चैरिटी करना पसंद करते हैं। दिलचस्प बात ये है कि वे सुपरस्टार रजनीकांत के बहुत बड़े फैन हैं और उन्हीं से प्रेरित होकर उन्होंने एक्टिंग को करियर बनाया। 

77
विजय सिर्फ स्टार नहीं, ट्रेंडसेटर भी
Image Credit : facebook

विजय सिर्फ स्टार नहीं, ट्रेंडसेटर भी

विजय उन गिने-चुने एक्टर्स में हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए। उनकी फिल्म घिल्ली को ₹50 करोड़ क्लब शुरू करने वाला माना जाता है। इसके बाद थुप्पक्की और कथ्थी जैसी फिल्मों ने भी ₹100 करोड़ क्लब में जगह बनाई।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
विजय
चुनाव
रिजल्ट न्यूज़ (Result News)
शिक्षा समाचार
करियर समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Thalapathy Vijay TVK: क्या थलापति होंगे तमिलनाडु के नए CM, हिंदू विरोधी स्टालिन-उदयनिधि को कैसे लगाया किनारे
Recommended image2
Thalapathy Vijay Life: ईसाई होकर भी मां के लिए बनवाया साईं बाबा मंदिर, हिंदू देवताओं को भी पूजते हैं विजय!
Recommended image3
आंटी ने सोचा किसी ने नहीं देखा, पर CCTV ने खोल दी पोल-वीडियो वायरल
Recommended image4
Now Playing
West Bengal Election Result : क्या है Mamata Banergee और TMC का हाल? खुलकर बोले शुभेंदु अधिकारी
Recommended image5
Now Playing
Assam Elections Result : Counting के बीच क्या बोले Pawan Khera |Congress| Bengal Elections Result
Related Stories
Recommended image1
TVK Thalapathy Vijay Net Worth 2026: 600 Cr दौलत-जीरो कर्ज, परिवार के हर सदस्य को दिए करोड़ों उधार
Recommended image2
Tamilnadu Election Results: एक्टर विजय के इन 7 बड़े वादों से DMK चारों खाने चित, जानें किसके लिए क्या?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved