मथुरा में 'अमृत' बना ऐसा खतरनाक हथियार, पति-पत्नी और 3 बच्चों की पलभर में मौत
उत्तर प्रदेश के मथुरा हड़कंप मचा हुआ है। यहां एक परिवार के पांच लोगों ने सुसाइड कर लिया। लेकिन दुखद बात यह है कि पति पत्नी ने अपने तीन बच्चों को मारने के लिए तरीका अपनाया वह दुखद है। जो मासूम के लिए अमृत था उसे जहर बना दिया।

मथुरा में एक परिवार के पांच लोगों ने किया सुसाइड
उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक सनसनीखेज खबर ने लोगों को शॉक्ड कर दिया है। जहां एक परिवार के पांच लोगों ने सामूहिक सुसाइड कर लिया। मरने वालों में तीन मासूम बच्चे और पति पत्नी शामिल हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
यह घटना मथुरा महावन इलाके के खपरपुर गांव की
दरअसल, यह घटना मथुरा महावन इलाके के खपरपुर गांव की है। जहां सोमवार देर रात एक घर के अंदर पति-पत्नी और तीनों बच्चों के शव मिले। बताया जा रहा है कि पति पत्नी ने बच्चों को पहले दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इसके बाद दोनों ने पी लिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।
मथुरा में हो रही एक ही चर्चा
आसपास के लोग और परिवार इस बारे में चर्चा कर रहे हैं कि आखिर पति-पत्नी ने मिलकर ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। ऐसी क्या वजह थी जो उन्हें मौत के अलावा और कुछ तरीका नहीं सूझा। पुलिस ने फिलहाल परिवालवालों और गांव वालों से पूछताछ शुरू कर दी है।
कहीं सुसाइड की वजह यह तो नहीं?
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या मृतक परिवार आर्थिक तंगी से परेशान था या सुसाइड करने की कोई और वजह है। साथ ही यह भी जांच का एंगल है कि कहीं यह कोई किसी की सोची समझी साजिख तो नहीं। कोई पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए तो किसी ने इस वारदात को अंजाम दिया हो।
पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा
पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दंपत्ति के मोबाइल भी चेक किए जाएंगे, कहीं कोई उनको परेशान तो नहीं कर रहा था। वहीं पुलिस का यह भी कहना है कि शवों की पोस्टमार्टम आने के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आ पाएगी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

