टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए। भारत सुपर-8 में पहुंच चुका है, जबकि नीदरलैंड के लिए यह करो या मरो का मैच है।
Ind vs Netherlands T20 Match Live: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार फिर शून्य के स्कोर पर बोल्ड हो गए। आर्यन दत्त की गेंद को अक्रॉस द लाइन खेलने के प्रयास में अभिषेक बोल्ड हो गए। वहीं, 18 रन पर ईशान किशन भी अनलकी रहे और आर्यन दत्त का शिकार बने। वहीं, 31 के निजी स्कोर पर तिलक वर्मा भी आउट हो गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 34 के स्कोर पर वो भी क्लीन की गेंद पर कैच थमा बैठे। शिवम दुबे ने महज 31 गेंद पर 66 रनों की धमाकेदार पारी खेली। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए।
194 रन का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम ने धीमी शुरुआत की। हालांकि, उसका पहला विकेट 6ठे ओवर में 35 रन के स्कोर पर ओडाउड के रूप में गिरा। उन्होंने 18 गेंद में 20 रन बनाए। वहीं, लेविट 24 रन बनाकर हार्दिक पंड्या का शिकार बने। फिलहाल नीदरलैंड्स ने 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं।
प्लेइंग-11 में दो बदलाव, अर्शदीप और वॉशिंगटन को मौका
भारतीय टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ अपने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, अक्षर पटेल को इस मैच में आराम दिया गया है, जबकि कुलदीप यादव को टीम से बाहर रखा गया है। टीम मैनेजमेंट ने आनेवाले मैचों को देखते हुए यह बदलाव किए हैं।
भारत पहले ही सुपर-8 में पहुंचा
भारतीय टीम पहले ही टूर्नामेंट के सुपर-8 राउंड में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। हालांकि टीम के लिए एक चिंता का विषय टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म है। अभिषेक शर्मा अब तक इस टूर्नामेंट में खाता भी नहीं खोल पाए हैं। वे पाकिस्तान और अमेरिका के खिलाफ 0 पर आउट हुए थे। ऐसे में इस मैच में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।
नीदरलैंड के लिए करो या मरो का मैच
दूसरी ओर, नीदरलैंड की टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। अगले राउंड में पहुंचने की उम्मीदें बनाए रखने के लिए उसे यह मैच जीतना जरूरी है। अगर टीम आज हार जाती है, तो वह ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो सकती है। ऐसे में नीदरलैंड पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरी है।
भारत की संभावित प्लेइंग-11
सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
ईशान किशन (विकेटकीपर)
अभिषेक शर्मा
तिलक वर्मा
हार्दिक पंड्या
शिवम दुबे
रिंकू सिंह
अक्षर पटेल
वरुण चक्रवर्ती
मोहम्मद सिराज / जसप्रीत बुमराह
अर्शदीप सिंह
नीदरलैंड की संभावित प्लेइंग-11
स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर)
माइकल लेविट
मैक्स ओ'डाउड
बास डी लीडे
कॉलिन एकरमैन
जाक लियोन-कैशे
रूलोफ वान डर मर्व
लोगन वान बीक
आर्यन दत्त
काइल क्लीन
फ्रेड क्लासन


