Shocking Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मेमने की गर्दन पर खतरनाक कोबरा लिपटा हुआ है, फिर भी वह आराम से घास खाता नजर आता है। बाद में उसका मालिक पीवीसी पाइप की मदद से सांप को हटाकर मेमने की जान बचाता है।
सोशल मीडिया एक गज़ब की दुनिया है. यहां हर पल कुछ न कुछ हैरान करने वाला सामने आता रहता है. कभी-कभी जानवरों के बीच की दोस्ती या खतरनाक हालात हमें चौंका देते हैं. हाल ही में 'लिलिथ' (@liiliith0) नाम के एक ट्विटर (X) यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है. इसमें एक भेड़ के बच्चे की गर्दन पर ज़हरीला कोबरा लिपटा हुआ है, लेकिन वो बेफिक्र होकर घास खा रहा है. ये नज़ारा देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए हैं.
क्या है पूरा मामला?
वायरल हो रहे इस वीडियो में, एक मेमना हरे-भरे मैदान में आराम से घास चर रहा है. लेकिन उसकी गर्दन पर जो नज़ारा है, वो डरा देने वाला है. एक विशाल कोबरा उसकी गर्दन से कसकर लिपटा हुआ है. सांप का फन मेमने के चेहरे के ठीक सामने है, फिर भी वो अपने खाने में मगन है. इस सीन को देखकर बड़े-बुज़ुर्गों की वो कहावत याद आती है कि 'भेड़ जैसा सीधा नहीं होना चाहिए'. मेमने की इस मासूमियत या अपने आसपास के खतरे से अनजान होने पर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: मिठाई नहीं, हाजमोला बांटकर जताई खुशी! बच्ची का जवाब सुनकर लोग रह गए हैरान-WATCH
मालिक की सूझबूझ और रेस्क्यू
जैसे ही मालिक को पता चला कि मेमना खतरे में है, वो फौरन दौड़कर वहां पहुंचा. उसे पता था कि खाली हाथ सांप को पकड़ना खतरनाक हो सकता है, इसलिए उसने एक सफेद रंग के PVC पाइप का इस्तेमाल किया. उसने पाइप को सांप के सिर के पास रखा, ताकि सांप उसके अंदर घुस जाए. इसके बाद, बड़ी सावधानी से उसने सांप को मेमने की गर्दन से अलग किया और दूर ले गया. उस आदमी की हिम्मत और सूझबूझ की कई लोग तारीफ कर रहे हैं.
क्या यह असली है या सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट?
ये वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस छिड़ गई है. कुछ लोग इसे 'इंसानियत की मिसाल' बता रहे हैं, तो कुछ शक भी जता रहे हैं. आजकल 'रील्स' (Reels) बनाने और लाइक्स पाने के लिए लोग सांप के दांत निकालकर या जानवरों को परेशान करके ऐसे वीडियो बनाते हैं. यह घटना सच में हुई या सिर्फ एक वीडियो के लिए इसे बनाया गया, यह अभी तक साफ नहीं है.
'भेड़ चाल' से सीख
खैर, वजह जो भी हो, फिलहाल मेमना सुरक्षित है. लेकिन ये वीडियो एक बड़ी सीख देता है. भेड़ के गले में नागराज लिपटे थे, फिर भी उसने घास खाना नहीं छोड़ा. शायद अपनी मौत के आखिरी पल तक उसे पता नहीं चलता कि उसके साथ क्या हो रहा है. इसीलिए लोग मिसाल देते हैं कि भेड़ की तरह मत बनो, अपने आसपास हो रहे धोखे और खतरे को पहचानो. इस वीडियो में भी साफ दिख रहा है कि सांप के लिपटने पर मेमने ने खुद को छुड़ाने की कोई कोशिश तक नहीं की.
यह भी पढ़ें: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट पर बवाल, लोकल लड़कों ने फोटोग्राफरों को जमकर पीटा


