एक वायरल वीडियो में नॉर्थ ईस्ट की एक लड़की अपने एग्जाम का रिजल्ट आने पर मिठाई की जगह हाजमोला बांटती दिख रही है. जब उससे इस अनोखी पसंद के बारे में पूछा गया, तो उसने बड़े कॉन्फिडेंस से जवाब दिया, 'मेरा मर्जी, मेरा लाइफ'. उसका ये अंदाज़ लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
जब भी कोई अच्छी खबर मिलती है या कोई कामयाबी हाथ लगती है, तो लोग मिठाई बांटकर खुशी मनाते हैं. लेकिन एक बच्ची ने इस ट्रेंड को ही बदल दिया. उसके लिए असली मज़ा तो हाजमोला जैसी खट्टी-मीठी चीज़ में है! सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें नॉर्थ ईस्ट की एक छोटी बच्ची अपनी कामयाबी का जश्न मनाने के लिए मिठाई की जगह हाजमोला बांट रही है. बताया जा रहा है कि बच्ची ने अपनी परीक्षा पास कर ली थी, इसीलिए वह सबको ये ट्रीट दे रही थी.
यह वीडियो एक महिला ने रिकॉर्ड किया था, जिसे बच्ची ने 'ट्रीट' दी थी. महिला ने हैरानी जताते हुए मज़ाक में बच्ची से पूछा कि उसने इतनी अजीब ट्रीट क्यों चुनी. इस पर बच्ची ने जवाब दिया, "मेरा मर्जी, मेरा लाइफ." बस फिर क्या था, ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों ने इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए.
यह भी पढ़ें: IMD Rain Alert: मौसम का बड़ा यू-टर्न! 4 दिन में आंधी, बारिश और ओलों का अलर्ट
वायरल पोस्ट देखें
पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “मैंने पहली बार किसी को मिठाई की जगह हाजमोला बांटते हुए देखा है.”
सोशल मीडिया पर लोगों ने कैसे रिएक्ट किया?
एक यूजर ने लिखा: “हाजमोला उसके हेटर्स के लिए है, ताकि वे उसकी सफलता पचा सकें.”
एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “वह फर्स्ट आई है, तो कुछ लोगों को यह बात हज़म नहीं होगी. इसीलिए वह हाजमोला बांट रही है, ताकि लोग उसकी सफलता को बेहतर तरीके से पचा सकें. और जिस तरह से उसने आखिर में 'मेरा लाइफ' वाली बात कही, वह तो बहुत ही मज़ेदार था.”
एक और यूजर ने लिखा, “वह चाहती है कि लोग उसकी जीत को पचाएं, न कि सिर्फ जलन में जलें और अपना पेट खराब करें. अपनी सफलता में भी वह दूसरों की भलाई के बारे में सोच रही है. यह एक अच्छे इंसान की निशानी है. बस वो हाजमोला ले लो यार.” एक अन्य यूजर ने लिखा: “ताकि लोगों को बच्ची का सक्सेस हजम हो जाए. गुड गर्ल.”
एक और ने लिखा, “किसी किसी को पास होना हजम नहीं होगा इसलिए हाजमोला बांट रही है.”
यह भी पढ़ें: भारत में खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल और LPG? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट


