Ranchi Delhi Air Ambulance Accident: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस झारखंड के चतरा जिले में क्रैश हो गई। विमान में सात लोग सवार थे। इस हादसे में मरीज संजय कुमार की घटना में मौत हो गई है। जानिए हादसा कैसे और कब हुआ...
Jharkhand Air Ambulance Crash: झारखंड के चतरा जिले में सोमवार शाम को रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गई। विमान में 7 लोग सवार थे, जिनमें दो पायलट, एक मरीज, दो अटेंडेंट, एक डॉक्टर और एक पैरामेडिक शामिल थे। इस हादसे में 41 साल के मरीज संजय कुमार की घटना में मौत हो गई है। हादसे की खबर लगते ही राहत और बचाव कार्य शुरू हो गए हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
एयर एम्बुलेंस क्रैश कैसे हुई?
बीचक्राफ्ट किंग एयर BE9L (VT-AJV) फ्लाइट को रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड (Redbird Airways Pvt Ltd) ऑपरेट कर रही थी। फ्लाइट रांची से शाम 7:11 बजे उड़ान भरी, लेकिन 7:34 बजे कोलकाता के साथ संपर्क और रडार से गायब हो गया। DGCA ने बताया कि विमान करीब वराणसी के 100 नॉटिकल मील दक्षिण-पूर्व में संपर्क खो बैठा।
विमान में कितने लोग सवार थे?
विमान में 7 लोग सवार थे। जिनमें कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट इन कमांड), कैप्टन सवराजदीप सिंह (को-पायलट), संजय कुमार, मरीज (41 साल, 63% बर्न इंजरिज के साथ ICU में इलाज), अर्चना देवी (अटेंडेंट), धुरु कुमार (अटेंडेंट), डॉ. विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर) और सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिक) शामिल हैं। संजय कुमार को एडवांस्ड ट्रीटमेंट के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था, लेकिन विमान एक्सीडेंट में उनकी जान चली गई।

राहत और जांच जारी
चतरा जिला प्रशासन की सर्च और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसे वाली जगह जंगल के अंदर है, जिससे बचाव कार्य काफी कठिन हो गया। इसके साथ ही AAIB (Aircraft Accident Investigation Bureau) की टीम भी जांच के लिए रवाना की गई है। DGCA ने कहा है कि आगे की जानकारी जल्द शेयर की जाएगी।
इसे भी पढ़ें- लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बस हादसे की 5 तस्वीरें, 1 सेकंड की गलती में 7 मौतें
इसे भी पढ़ें- Tragic Accident: मां-बेटे और गर्भवती बहू की दर्दनाक मौत, शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार
