हे भगवान ये क्या किया? एक साल पहले शादी अब एक ही चिता पर पति-पत्नी के शव
Udaipur Accident News : राजस्थान के उदयपुर में बाइक एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत हो गई। लेकिन सबसे दुखद यह है कि पति पत्नी की शादी के एक साल बाद ही एक ही चिता पर अंतिम संस्कार होना। एक की सांसे टूटी तो दूसरे ने भी मौत को गले लगा लिया।

उदयपुर से दुखद खबर
राजस्थान के उदयपुर से दुखद खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। यहां 2 बाइक की आमने-सामने इतनी जबरदस्त टक्कर हुई कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में मारे गए एक युवक की पत्नी को ऐसा सदमा लगा कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
एक साल पहले शादी और एक साथ अंतिम संस्कार
बता दें कि पति की हादसे और पत्नी के सुसाइड के बाद दंपत्ति का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। दुखद बात यह है कि दोनों की एक साल पहले ही शादी हुई थी। पति-पत्नी की पहचान चेतन और प्रेमबाई के रुप में हुई है।
चार मौतों के बाद पूरे गांव में मातम
जब चारों मृतकों का जब शुक्रवार को एक साथ अंतिम संस्कार किया गया तो पूरे गांव में मातम पसर गया। एक चिता पर पत्नी पत्नी के शव थे तो पास में दो अर्थी अलग थीं, इस मार्मिक दृश्य ने हर आंख में आंसू ला दिए।
दोनों बाइक पर सवार थे तीन लोग
बता दें कि जिस वक्त दोनों की बाइक का एक्सीडेंट हुआ उसमें एक बाइक पर चेतन मीणा (22) सवार था। वहीं दूसरी बाइक पर हुक्मीचंद और हेमराज थे। जैसे ही दोनों बाइक कालीवली गांव में बस स्टैंड के पास पहुंची तो गुरुवार रात करीब 8 बजे दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
मौत का अड्डा क्यों बन रही यह जगह
इस हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने इसके पीछे प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि यहां डिवाइडर नहीं होने की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है। लोगों ने कहा कि इसे लेकर हमने प्रशासन से कई बार मांग की, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

