MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • मुंबई पर चलेगा इस महिला का राज, शाहरुख-सलमान क्या कई मंत्री विधायक करेंगे नमस्कार

मुंबई पर चलेगा इस महिला का राज, शाहरुख-सलमान क्या कई मंत्री विधायक करेंगे नमस्कार

Mumbai BMC New Mayor : बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (BMC) के लिए नया मेयर मिल गया है। बीजेपी ने ऐलान कर दिया है कि पार्षद रितु तावड़े ही मुंबई नगर पालिका की महापौर होंगी। वहीं शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के संजय शंकर घाड़ी डिप्टी मेयर होंगे। 

2 Min read
Author : Arvind Raghuwanshi
Published : Feb 07 2026, 03:20 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Asianet News

बृहन्मुंबई नगर निगम की कुर्सी पर बैठेंगे रितु तावड़े

आखिरकार काफी दिनों तक चले सियासी दांव-पेंच के बाद आज साफ हो गया है कि बीजेपी की सीनियर पार्षद रितु तावड़े मुंबई की अगली मेयर होंगी। यानि वह देश की सबसे अमीर नगर पालिका, बृहन्मुंबई नगर निगम की महापौर की कुर्सी संभालेंगी। तो आइए जानते हैं कौन हैं रितु तावड़े और कितनी पढ़ी-लिखी हैं।

26
Image Credit : instagram@ritutawde

कौन हैं बीएमसी के मेयर रितु तावड़े?

रितु तावड़े की गिनती बीजेपी के सीनियर और प्रभावशाली नेताओं में होती है। जिन्हें जमीनी स्तर का नेता माना जाता है। वह घाटकोपर इलाके से लगातार तीसरी बार पार्षद का चुनाव जीत चुकी हैं। हालांकि यह बात अलग है कि उन्होंने अपनी राजनीतिक करियर की शुरूआत कांग्रेस पार्टी से की थी। लेकिन 2012 में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया और तब से वह पार्टी की एक मजबूत नेता बनकर उभरीं।

36
Image Credit : instagram@ritutawde

मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में रह चुकी चेयरमैन

रितु तावड़े को मुंबई नगर निगम में इससे पहले कई अहम पदों पर काम कर चुकी हैं। उन्हें बीएमसी का काफी अनुभव है। रितु तावड़े मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की एजुकेशन कमिटी की चेयरमैन भी रह चुकी हैं। जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान स्कूलों से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता से काम किया। साथ ही मुंबई नगर निगम के बजट से बच्चों की सुविधाएं और स्कूलों की स्थिति में सुधार लेकर आईं।

46
Image Credit : instagram@ritutawde

कितनी पढ़ी लखी हैं रितु तावड़े

रितु तावड़े की अगर हम एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने महज 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की है। हालांकि उन्होंने आगे की शिक्षा के लिए एन.जी. आचार्य कॉलेज, चेंबूर, मुंबई में प्रवेश लिया और बीकॉम कंपलीट किया। इसके बाद वह मुंबई की राजनीति में कदम रखा।

56
Image Credit : instagram@ritutawde

‘’रितु तावड़े कैसे कई मुख्यमंत्रियों से ज्यादा ताकतवर''

मुंबई की पार्षद रितु तावड़े जिस बीएमसी की मेयर बनने जा रही हैं, जिसका वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 74,000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। यानि यह बजट कई राज्यों के कुल बजट से भी काफी अधिक है। यूं कहें तो वह आर्थिक तौर पर कई ऐसे बड़े फैसले कर सकेंगे जो बजट के मामले में छोटे राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों से आगे निकलेंगी।

66
Image Credit : instagram@ritutawde

रितु तावड़े को नमस्कार करेंगे कई बड़े स्टार

बता दें कि रितु तावड़े मुंबई की मेयर बनने के बाद शहर की पहली और सबसे शक्तिशाली नागरिक होंगी। जिनको कई मंत्री विधायक ही नहीं, शाहरुख खान और सलमान खान जैसे कई बड़े बॉलीवुड स्टार नमस्कार करेंगे।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AR
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी। 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं, 13 साल का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। हाइपर लोकल या कह लें स्टेट टीम को ये लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग, राजस्थान पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में भी ये काम कर चुके हैं।
महाराष्ट्र समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
MP News: इंदौर प्रकरण पर CM मोहन यादव का मानवीय हस्तक्षेप, परिवार को मिली बड़ी राहत
Recommended image2
गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री: करोड़ों की संपत्ति के बावजूद कर्ज में डूबा परिवार-आखिर क्या छिपा रहा पिता?
Recommended image3
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
Recommended image4
UP News: गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा से सीमावर्ती 7 जिलों में 70 हजार लोगों को राहत
Recommended image5
चाइनीज मांझे के खिलाफ UP में बड़ा अभियान, CM योगी के सख्त निर्देश
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved